CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण

राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण

By Newsdesk Admin
17/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। दो दिवसीय प्रवास पर भिलाई आए केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात भारत सरकार एचडी कुमारस्वामी ने आज भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया तथा विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित हुए। संयंत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ सेल अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश सर्वप्रथम मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र पहुंचे, जहां उन्हें संयंत्र भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया। सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर से वे भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी न. 7 तथा 8 गए, जहां उन्होंने हीटिंग एवं कोक उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने संयंत्र के माॅडेक्स इकाइयों ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल के उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन, एसएमएस-3 में क्रूड स्टील उत्पादन, यूआरएम में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग प्रक्रिया को नजदीक से देखा। साथ ही इन प्रमुख उत्पादन इकाइयों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। यूनिवर्सल रेल मिल में उनके साथ लोकसभा सांसद विजय बघेल भी पूजा में सम्मिलित हुए और यूआरएम में केन्द्रीय मंत्री व सेल अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी अधिकारियों ने “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान किया।

इसके पश्चात इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित बैठक में संयंत्र में इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में बीएसपी के उत्पादों का अनुप्रयोग, सीएसआर एवं मानव संसाधन विकास पहल, कर्मचारी सहभागिता पहल सहित अन्य क्षेत्रों में बीएसपी के प्रदर्शन पर केन्द्रित एक प्रस्तुति दी। जिसके उपरांत केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी, सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, तथा सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्तमान में उत्पादन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

एचडी कुमारस्वामी ने वरिष्ठ प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस्पात उत्पादन में संयंत्र के सराहनीय प्रदर्शन के साथ-साथ उत्पाद और सामाजिक क्षेत्र में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा हासिल की गई प्रगति को देखकर संतुष्ट हूं। बीएसपी न केवल उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात का उत्पादन कर रहा है, बल्कि राष्ट्र और पूरे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप कड़ी मेहनत और पूरी लगन के साथ अपनी यात्रा जारी रखें और छत्तीसगढ़ को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी और आगे लेकर जाएं।अमरेंदु प्रकाश ने केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग और इस्पात) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्किलों में बीएसपी कर्मचारियों द्वारा जीते गए पुरस्कार और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र सेल की प्रमुख इकाई है। अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि भिलाई एक लघु-भारत की तरह है, जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम व सद्भाव से रहते हैं।

सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रारंभ किया गया सेफ्टी सर्किल भी क्वालिटी सर्किल के अनुरूप कुशलतापूर्वक कार्य कर रहा हैं। श्री दासगुप्ता ने कहा कि यह सुरक्षा के साथ-साथ गुणवत्ता, उत्पादकता, प्रेरणा और संचार पर भी केंद्रित है।बैठक में संयंत्र के अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) बी के गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डी एन करन सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी ने ऑफिसर्स एसोसिएषन के प्रतिनिधी, एससी/एसटी एसोसिएषन व ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा बीएसपी यूनियन के प्रतिनिधियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने संयंत्र के विभिन्न यूनियनों भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस), स्टील इम्लाइज यूनियन (इंटक), हिन्दूस्तान स्टील इम्लाइज़ यूनियन (सीटू), बीएसपी वर्कर्स यूनियन सहित लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मज़दूर यूनियन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

इस दौरान कुमारस्वामी ने सेल अध्यक्ष, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशकों तथा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को इस्पात भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छता की शपथ दिलाई।बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी तथा अमरेन्दु प्रकाश भिलाई निवास पहुंचे, जहां उन्होंने अंचल के स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की एवं उनके प्रश्नों का जवाब दिया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी को गार्ड आॅफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस दौरान संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआईजी (सीआईएसएफ) श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल तथा सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली प्रवास हेतु भिलाई निवास से रायपुर एयरपोर्ट प्रस्थान किया।

Bhilai Breaking : देर रात युवक पर प्राणघातक हमला, शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद, धारदार हथियार से किया चेहरे पर वार, लहुलुहान युवक अस्पताल के ICU में भर्ती, घटना CCTV में कैद
बैंक मैनेजर की कथित मिलीभगत से वसूली एजेंट ने उड़ाए 1.40 करोड़, महिलाएं सदमे में
साइलेंट हार्ट अटैक का कारण बन रहा है कोरोना का Delta वेरिएंट..स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा
‘पत्नी ने मिर्च पाउडर डाला, बांधा और फिर चाकू से कत्ल’, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा
Sports Breaking 🛑 Shrilanka सीरिज में बुरी तरह फ्लॉप रहे विराट ✅Cricket करियर में पहली बार 7 साल बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने पर Kohli का हुआ इतना बुरा हाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?