CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sai Sudharsan : साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल- कोहली भी नहीं कर सके हैं ये कमाल

Sai Sudharsan : साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल- कोहली भी नहीं कर सके हैं ये कमाल

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share
Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो एक बार फिर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) टच में दिखे. साई सुदर्शन ने 82 रनों की आतिशी पारी खेली. 53 गेंदों में सुदर्शन ने 3 छक्के और 8 चौके लगाए. उनकी इस पारी के दम पर गुजरात ने 217 रन बनाए.

वहीं उनकी यह पारी मैच में एक्स फैक्टर भी बनी. इस वजह से गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया. राजस्थान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर्स में 159 रनों पर लुढ़क गई. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है.

फुल पैसा वसूल खिलाड़ी हैं सुदर्शन (Sai Sudharsan)

गुजरात की टीम ने 8.50 करोड़ की कीमत में साई सुदर्शन को इस सीजन के लिए रिटेन किया था. हर मुकाबले में वो शानदार दिखे हैं. आईपीएल में उन्होंने ऐसा कीर्तिमान रचा है जो क्रिस गेल और मैथ्यू हेडन भी नहीं कर सके हैं. आईपीएल की शुरुआती 30 पारियों में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई दूसरे नंबर पर आते हैं. उनसे आगे केवल शॉन मार्श ही हैं.

पहली 30 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन

1338- शॉन मार्श (औसत: 53.52)
1307 – साई सुदर्शन (औसत: 48.40)
1141 – क्रिस गेल (औसत: 43.88)
1096 – केन विलियमसन (औसत: 43.84)
1082 – मैथ्यू हेडन (औसत: 38.64)

अहमदाबाद में कमाल के आंकड़े (Sai Sudharsan)

साई सुदर्शन ने घरेलू मैदान अहमदाबाद में 15 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 822 रन बनाए हैं. औसत 156 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतक आया है.

ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी (Sai Sudharsan)

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने गुजरात के कप्तान गिल को बोल्ड कर दिया. उस वक्त गुजरात का स्कोर 14 रन ही था. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर के बीच शानदार साझेदारी हुई. बटलर ने भी आतिशी बल्लेबाजी की.

10वें ओवर में बटलर का विकेट गिरा जब गुजरात का स्कोर 94 रन था. एक छोर पर साई सुदर्शन टिके रहे. साई सुदर्शन ने 82 रनों की आतिशी पारी खेली. शाहरुख खान ने भी 36 रन बनाए. इसके बाद राहुल तेवतिया ने एक छोटी नॉक खेली, जिसके दम पर गुजरात ने राजस्थान के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा.

यह मोबाइल एप्प हमें आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, जन व पशु हानि रोकने में मिलेगी मदद, जानिए कैसे और कहां से लोड करें..!
नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपी गिरफ्तार
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : रिटायरमेंट के बाद जारी रह सकती है विभागीय जांच, किंतु दंड देने का अधिकार सिर्फ राज्यपाल के पास
गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा..सड़क पर खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, इलाके में हाई अलर्ट जारी, हिंसा की आग में झुलस रहा कर्नाटक का मांड्या
थाने के भीतर धरने पर बैठ गए PCC चीफ दीपक बैज, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- “पुलिस सरकार की कठपुतली”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?