सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे (Kawardha Bemetara Highway) देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। कवर्धा जाते समय बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने देर रात अपना वाहन रुकवाया और अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर
मौके पर बुलाकर ली जानकारी
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन लगातार मार्ग का निरीक्षण कर रहा है। इसके बाद उन्होंने पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलवाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू ऑपरेशन, रोजाना निरीक्षण और अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कवर्धा से बेमेतरा के बीच आने वाले गांवों के स्थानीय लोगों के माध्यम से पेट्रोलिंग वाहन की गतिविधियों की नियमित जानकारी भी ली जाए।
यह भी पढ़ें : Mobile Tower Incident : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने SDRF को बुलाया
सड़क पर पशुओं को लेकर फटकार
हाईवे पर पशुओं की मौजूदगी (Kawardha Bemetara Highway) को लेकर विजय शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए और सड़क पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पेट्रोलिंग दल को मार्ग पर लगातार नजर रखने और पशुओं के सड़क पर दिखाई देते ही उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें : Income Tax Raid : प्राइम फोकस पर आयकर विभाग की कार्रवाई, खबर सामने आते ही शेयर धड़ाम
रात में दुर्घटना का खतरा अधिक
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर पशुओं की मौजूदगी से न केवल गौवंश की जान को खतरा रहता है, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय दृश्यता कम होने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए पेट्रोलिंग दल को लगातार मार्ग का निरीक्षण करना चाहिए और सड़क पर पशु मिलते ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट में ‘स्मृति युग’ की शुरुआत, हरमनप्रीत के बाद संभालेंगी टीम की कमान
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा और गौवंश की रक्षा (Kawardha Bemetara Highway) के काम में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विजय शर्मा ने पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार कार्रवाई जरूरी है।
खबरें और भी हैं : Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट में ‘स्मृति युग’ की शुरुआत, हरमनप्रीत के बाद संभालेंगी टीम की कमान



