CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » False Accusation Impact : 39 साल की जंग के बाद मिला इंसाफ, ₹100 की रिश्वत में फंसाए गए जागेश्वर अब 83 की उम्र में बेकसूर

False Accusation Impact : 39 साल की जंग के बाद मिला इंसाफ, ₹100 की रिश्वत में फंसाए गए जागेश्वर अब 83 की उम्र में बेकसूर

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। कहते हैं “न्याय में देरी, न्याय से इनकार के बराबर है” – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (False Accusation Impact) के 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की जिंदगी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। 1986 में उन पर ₹100 की रिश्वत लेने का आरोप लगा और देखते ही देखते उनकी नौकरी, परिवार और सम्मान सब कुछ छिन गया। लंबी अदालती लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन बीते 39 सालों में उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है।

कैसे शुरू हुआ आरोप का खेल

उस वक्त जागेश्वर मध्य प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (False Accusation Impact) के रायपुर दफ्तर में बिल सहायक थे। एक कर्मचारी ने अपने बिल पास कराने का दबाव बनाया, जागेश्वर ने नियमों का हवाला देकर इनकार कर दिया। अगले ही दिन वही कर्मचारी 100 रुपये जबरदस्ती उनकी जेब में डालकर विजिलेंस बुला लाया। इसी आधार पर जागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बार-बार बेगुनाही की गुहार लगाई, लेकिन न तो परिवार बचा, न करियर।

परिवार टूटा, बच्चों का भविष्य डगमगाया

1988 से 1994 तक जागेश्वर निलंबित रहे। वेतन आधा हो गया और प्रमोशन रुक गया। ढाई हजार रुपये की आमदनी में चार बच्चों का खर्च चलाना नामुमकिन था। पत्नी तनाव (False Accusation Impact) में रही और कुछ साल बाद चल बसी। बेटे नीरज कहते हैं, “स्कूल में हमें रिश्वतखोर का बेटा कहकर चिढ़ाया जाता था, फीस न भर पाने पर कई बार स्कूल से निकाला गया। आज पापा का नाम तो साफ हो गया, लेकिन हमारा बचपन लौट नहीं सकता।”

अदालतों में लंबी लड़ाई

2004 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देकर एक साल जेल और 1,000 रुपये जुर्माना लगाया। लेकिन जागेश्वर ने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट (False Accusation Impact) का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने कहा कि अभियोजन रिश्वत लेने का ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। गवाह और दस्तावेज पर्याप्त नहीं थे। इस आधार पर ट्रायल कोर्ट का फैसला पलट गया और आखिरकार जागेश्वर बेगुनाह साबित हुए।

अब सुकून की तलाश

अवधिया पारा के पुश्तैनी घर में फाइलों से भरी आलमारी आज भी उनके संघर्ष की गवाही देती है। जागेश्वर कहते हैं, “न्याय मिला, लेकिन किस कीमत पर? परिवार बिखर गया, करियर खत्म हो गया। अब बस पेंशन और बकाया मिल जाए, ताकि बचे हुए दिन चैन से गुजर सकें।” उनके बेटे नीरज की अपील है कि सरकार मुआवजा दे, ताकि उनके पिता की पीड़ा का कुछ तो हिसाब चुकाया जा सके।

विशेषज्ञों की राय

कानूनी जानकार कहते हैं कि यह केस न्यायिक देरी की बड़ी मिसाल है। एक झूठा आरोप कैसे पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकता है, यह कहानी उसी का दर्दनाक सबूत है। अब सवाल उठता है — क्या ऐसे मामलों में पीड़ितों को मुआवजा और त्वरित न्याय नहीं मिलना चाहिए?

411 करोड़ का CGMSC घोटाला: हाईकोर्ट ने आरोपी की बेल ठुकराई, कहा- जमानत से बढ़ेगा भ्रष्टाचार
भिलाई में विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची CBI, खिंचा फोटो, खुर्सीपार में हड़कंप
Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद रोपवे हादसे पर NHRC सख्त, कैदियों की मौत और दुर्घटना दोनों मामलों में मांगी रिपोर्ट
Sub-Registrar Office Expansion: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री व्यवस्था का विस्तार, 4 नए उप पंजीयक कार्यालयों को हरी झंडी
Ambikapur Liquor Smuggling : ब्लैक इनोवा पर ‘PRESS’ की आड़, अंबिकापुर में पकड़ी गई शराब तस्करी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Major action against illegal liquor in Dhamtari : 180 बोरी महुआ लाहान नष्ट, 64 पौवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार

05/05/2026
Money Laundering
छत्तीसगढ़

Money Laundering : चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में पेशी, कोर्ट पर टिकी निगाहें

15/09/2025
छत्तीसगढ़

अक्षय तृतीया पर आज गुड्डा-गुड़ियों का विवाह, बाजारों में खरीदारी की रौनक

19/04/2026
Conversion Case
छत्तीसगढ़

Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, दो हिरासत में

31/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?