CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG DHAN KHARIDI : 15 से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर

CG DHAN KHARIDI : 15 से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर

By Newsdesk Admin
11/11/2025
Share
CG DHAN KHARIDI
CG DHAN KHARIDI

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (CG DHAN KHARIDI) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी तैयारियों की समीक्षा आज रायपुर कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। किसानों को सुविधाजनक माहौल में धान बेचने की सुविधा मिले और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।

Contents
  • CG DHAN KHARIDI समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश
  • किसानों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर व नियंत्रण कक्ष
  • अवैध परिवहन रोकने कड़े इंतजाम
  • किसानों के लिए कॉल सेंटर सक्रिय

CG DHAN KHARIDI समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

श्रीमती शर्मा ने कहा कि (Illegal paddy transport) कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो। खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा धान का उठाव भी तेजी से हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेकिंग कार्य धान की किस्म के अनुसार सही तरीके से किया जाए ताकि किसी प्रकार की मिलावट या भंडारण समस्या न हो। सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित किए जाएं ताकि किसान किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दे सकें और समाधान शीघ्र हो सके।

किसानों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर व नियंत्रण कक्ष

बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (Kharif marketing year 2025-26) के लिए रायपुर जिले में कुल 1,34,037 किसान पंजीकृत हैं। जिले में 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। कुल 139 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष दल और उड़नदस्ता गठित किया गया है।

अवैध परिवहन रोकने कड़े इंतजाम

रायपुर जिले में 5 चेक पोस्ट (Check posts for paddy monitoring) बनाए गए हैं, जहां उड़नदस्ता टीमों की 43 कर्मियों के साथ तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिन्हांकन कर वहां प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही तहसीलदार की अध्यक्षता में गुणवत्ता जांच दल गठित किया गया है और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

किसानों के लिए कॉल सेंटर सक्रिय

धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे। किसान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी सीधे जिला कमांड सेंटर को दे सकेंगे। शिकायतों का निवारण 24 घंटे के भीतर करने की व्यवस्था की गई है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना प्राथमिकता है। किसानों को भुगतान सीधे खाते में (Direct payment to farmers) ट्रांसफर किया जाएगा और खरीदी के हर चरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी।

Modi Good Governance की प्रतिध्वनि: रत्नावली ने कहा—बिहार का जनादेश विकास की जीत
Saumya Chaurasia Arrest : शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई तेज, सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड मंजूर
Misuse of alarm chain : 501 यात्रियों से वसूला गया 2 लाख जुर्माना
PhD डिग्री और नौकरी मिलने के बाद बदले पत्नी के तेवर, बेरोजगार कहकर पति को किया परेशान, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी
Gig Workers Rights in Chhattisgarh : सदन में उठा गिग वर्करों का सवाल, कानून के इंतज़ार में टिकी सरकार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?