CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saumya Chaurasia Arrest : शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई तेज, सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड मंजूर

Saumya Chaurasia Arrest : शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई तेज, सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड मंजूर

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Saumya Chaurasia Arrest
Saumya Chaurasia Arrest

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया को दोबारा गिरफ्तार (Saumya Chaurasia Arrest) किया है। मंगलवार रात लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया था। बुधवार को सौम्या को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ईडी को तीन दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

Contents
  • 115 करोड़ रुपये मिलने का दावा
  • डायरी में करोड़ों की एंट्रियों से बढ़ी मुश्किल
  • पहले से कोयला घोटाले में आरोपी

ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह गिरफ्तारी नए साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान सामने आए अहम इनपुट के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि सौम्या चौरसिया से जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियां अब और स्पष्ट रूप से सामने आ रही हैं, जिनकी गहन जांच जरूरी है।

115 करोड़ रुपये मिलने का दावा

सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले के दौरान सौम्या चौरसिया को कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल के माध्यम से कुल 115 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से 72 करोड़ रुपये कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव के जरिए हवाला नेटवर्क से ट्रांसफर कराए गए।

ईडी का कहना है कि यह रकम आगे किसे भेजी गई, इसकी जानकारी अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है और इसी बिंदु पर सौम्या से गहन पूछताछ (Saumya Chaurasia Arrest) की आवश्यकता है। एजेंसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान इस लेनदेन को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिले।

डायरी में करोड़ों की एंट्रियों से बढ़ी मुश्किल

ईडी के अनुसार, जांच के दौरान सौम्या चौरसिया की एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें करीब 43.50 करोड़ रुपये से संबंधित लेनदेन की एंट्रियां दर्ज हैं। इन एंट्रियों को लेकर जब पूछताछ की गई, तो सौम्या कथित तौर पर टालमटोल करती रहीं। इसी के बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया।

सौम्या चौरसिया की ओर से अधिवक्ता हर्ष परगनिहा ने कोर्ट में बचाव पक्ष रखते हुए रिमांड का विरोध किया, लेकिन अदालत ने ईडी के तर्कों को सुनने के बाद तीन दिन की रिमांड मंजूर कर ली।

पहले से कोयला घोटाले में आरोपी

गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया पहले से ही कोयला घोटाले के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। इसी वर्ष मई में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अन्य आरोपियों के साथ सशर्त जमानत (Saumya Chaurasia Arrest) दी थी। उस दौरान कोर्ट ने उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया था।

जमानत के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थीं और हर महीने रायपुर आकर संबंधित अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थीं। अब शराब घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ईडी सूत्रों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान सौम्या से हवाला लेनदेन, डायरी में दर्ज एंट्रियों और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव
गड़ा धन निकालने तंत्र मंत्र का खेल, बलि देने की थी तैयारी, ग्रामीणों में बिगाड़ा खेल, तांत्रिक सहित पांच गिरफ्तार
Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
🛑 दुर्ग में टिम्बर व्यावसायी के घर डकैती 🛑 30 तोला सोना और नगदी दम्पत्ति को बंधक बना ले गए डकैत 🛑 मोबाईल छीन कर अलग-अलग जगह फेंका
No Helmet No Petrol Rule : दुर्ग के बाद इस जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नया आदेश लागू, बिना हेलमेट बंद होगा पेट्रोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?