CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गड़ा धन निकालने तंत्र मंत्र का खेल, बलि देने की थी तैयारी, ग्रामीणों में बिगाड़ा खेल, तांत्रिक सहित पांच गिरफ्तार

गड़ा धन निकालने तंत्र मंत्र का खेल, बलि देने की थी तैयारी, ग्रामीणों में बिगाड़ा खेल, तांत्रिक सहित पांच गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 नवंबर। अगर कोई व्यक्ति आपको गड़ा धन निकालने का झांसा देता हैं तो आप सतर्क हो जाइये। आधुनिकता के दौर में कुछ लोगों पर अंधविश्वास इस कदर हावी है कि वो तंत्र-मंत्र के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दबे खजाने को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा एक मामला कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मातिन में सामने आया है। जहां अंबिकापुर से 5 लोग गड़ा धन निकालने पहुंचे थे।

मातिन गांव के बाहर जंगल में खजाना खोजने पहुंचे लोग विशेष अनुष्ठान कर बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे। जंगल में तंत्र–मंत्र का खेल चल रहा था. दीपक जलाकर, नींबू, सिंदूर, लाल कपड़ा चढ़ा कर बकरे की बलि देने की तैयारी थी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पता चला कि अंबिकापुर में रहने वाले पांच लोग खजाने से भरी हांडी निकालने आए है, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

गड़े धन के लिए तंत्र मंत्र की सूचना मिलने के बाद कुछ देर में बांगो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के सरपंच ने बताया कि पहले भी गांव से कुछ प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई थी जिसकी सूचना बांगो पुलिस को दी गई थी और उस पर कार्रवाई भी हुई थी. इस तरह खजाना खोजने की घटना पहली बार हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक तांत्रिक समेत पांच लोगों को अपनी हिरासत में लिया।

तांत्रिक के साथ 5 लोग पकडाए

एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि तांत्रिक को लेकर तंत्र साधना की शक्ति से गड़ा धन की खोज में अंबिकापुर से पांच लोग बांगो थाना क्षेत्र के मातिन गांव पहुंचे थे। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर विवाद: मसीही समाज पहुंचा हाईकोर्ट, उम्रकैद प्रावधान पर उठाए सवाल
सड़कों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- हर हाल में करें मरम्मत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
High Court : 23 साल पुराने आपराधिक मामले का रिकॉर्ड गायब, हाईकोर्ट सख्त; जिला जज और एसपी को दिए अहम निर्देश
Bhilai Steel Plant Safety Lapse : भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा चूकों पर बड़ी कार्रवाई, दो जीएम निलंबित, कई अधिकारियों को चेतावनी
Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?