CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Accident News : खेत से लौट रहे किसानों पर पलटा ट्रैक्टर, 2 ग्रामीणों की मौत

Raigarh Accident News : खेत से लौट रहे किसानों पर पलटा ट्रैक्टर, 2 ग्रामीणों की मौत

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
Raigarh Accident News
Raigarh Accident News

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigarh Accident News) जिले में खेत जोताई कर लौट रहे दो ग्रामीणों की ट्रैक्टर हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे में दोनों ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Contents
  • खेत जोताई कर लौट रहे थे दोनों ग्रामीण
  • अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

खेत जोताई कर लौट रहे थे दोनों ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी अलेश भगत (40) शनिवार सुबह अपने ट्रैक्टर से गांव के महादेव भगत (45) के साथ खेत जोताई करने गए थे। दोनों ग्रामीण दोपहर तक खेत में काम करने के बाद करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान ट्रैक्टर महादेव भगत चला रहा था।

अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर (Raigarh Accident News) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

घटना (Raigarh Accident News) की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदार अंकित भगत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

“साहब ये क्या हो रहा है….” टमाटर लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा किसान, 26 हजार का टमाटर भरी पिकअप का छत्तीसगढ़ के इस जिले में कटा 28000 का चालान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा
रणवीर इलाहाबादिया ने SC में दिया हलफनामा, कहा- “अब शो में शालीनता बनाए रखेंगे”
Kerala Express Incident: चलती ट्रेन से फेंकी गई किशोरी की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

Assembly Honour
Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रायपुर में विधानसभा के…

Retired principal pension issue
Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

Retired principal pension issue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?