CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PhD डिग्री और नौकरी मिलने के बाद बदले पत्नी के तेवर, बेरोजगार कहकर पति को किया परेशान, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

PhD डिग्री और नौकरी मिलने के बाद बदले पत्नी के तेवर, बेरोजगार कहकर पति को किया परेशान, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share

रायपुर (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि पत्नी लगातार पति को बेरोजगार कहकर ताना मारे, आर्थिक स्थिति खराब होने पर अनुचित मांगें रखे और अपमानजनक व्यवहार करे, तो यह मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। ऐसे मामले में पति को तलाक का अधिकार दिया जा सकता है।

Contents
  • डिग्री और पदोन्नति के बाद बदला व्यवहार
  • कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता और परित्याग
  • फैमिली कोर्ट का आदेश खारिज
जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने फैमिली कोर्ट के फैसले को पलटते हुए एक पति को उसकी पत्नी से तलाक की अनुमति दे दी।

डिग्री और पदोन्नति के बाद बदला व्यवहार

याचिकाकर्ता पति ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि पत्नी ने पीएचडी की डिग्री हासिल करने और स्कूल में प्रिंसिपल बनने के बाद उसके प्रति व्यवहार बदल लिया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी और बार-बार बेरोजगारी को लेकर ताने देने लगी।

कोविड महामारी के दौरान जब पति की आय का स्रोत बंद हो गया, उस समय पत्नी ने लगातार उसका अपमान किया। इतना ही नहीं, उसने अपने बेटे को छोड़ते हुए अगस्त 2020 में बेटी के साथ मायके चली गई और पति से सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला भी लिखित में दिया।

कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता और परित्याग

हाईकोर्ट ने माना कि पत्नी का यह रवैया हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(i-a) और (i-b) के अंतर्गत क्रूरता और परित्याग दोनों को सिद्ध करता है।

कोर्ट ने कहा कि पति द्वारा प्रस्तुत पत्र और सबूत यह साबित करते हैं कि पत्नी ने जानबूझकर वैवाहिक रिश्ते को तोड़ा।

फैमिली कोर्ट का आदेश खारिज

इससे पहले फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि फैमिली कोर्ट पति द्वारा दिए गए प्रमाणों और पत्नी की अनुपस्थिति को नजरअंदाज कर गया। इसलिए अब पति को तलाक की मंजूरी दी जाती है।
GeM Procurement : छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीद में बड़ा उछाल, 3935 करोड़ की खरीदी से बढ़ी स्थानीय कारोबारियों की ताकत
Niyad Nellanar Phase 2 Bastar : लाल आतंक के आखिरी गढ़ में सरकार की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रह रहा शिक्षक, महिला आयोग ने कहा- तुरंत करें सस्पेंड..
धमतरी में गंगाजल छिड़ककर रोहरा ने संभाला पद, दुर्ग और जगदलपुर में भी हुआ शपथ ग्रहण..
Safe Delivery : अस्पतालों में बढ़े सुरक्षित प्रसव, लेकिन निजी अस्पतालों में बढ़ता सी-सेक्शन बना चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?