CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया

Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Compensation Fraud Case
Compensation Fraud Case

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुए मुआवजा (compensation Fraud Case) घोटाले के मामले में एसीबी–ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोकसेवकों के खिलाफ प्रथम पूरक चालान विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में प्रस्तुत किया है। यह चालान ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 30/2025 के तहत दाखिल किया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 सी और 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 467, 471, 420 और 120-बी के तहत गंभीर अपराध पाए गए हैं। विवेचना में सामने आया कि लोकसेवकों, मुआवजा पाने वाले व्यक्तियों और अन्य आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत भू-अर्जन प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं कीं।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि पहले से अधिग्रहीत शासकीय भूमि को दोबारा शासन को विक्रय दिखाकर मुआवजा (compensation Fraud Case) लिया गया। निजी भूमि पर गलत तरीके से मुआवजा स्वीकृत किया गया, बैकडेट में बंटवारे और नामांतरण किए गए तथा वास्तविक भू-स्वामी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को मुआवजा दिलाया गया। इसके अलावा कृत्रिम उपखंड बनाकर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

एसीबी–ईओडब्ल्यू के अनुसार दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती घृतलहरे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भूमाफियाओं और निजी व्यक्तियों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। तीनों तत्कालीन पटवारियों को 29 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया कि दिनेश पटेल द्वारा खाता दुरुस्ती और प्रपत्र-10 की प्रक्रिया के दुरुपयोग से शासन को लगभग 30.82 करोड़ रुपये की क्षति (compensation Fraud Case) हुई। वहीं लेखराम देवांगन की भूमिका से करीब 7.16 करोड़ रुपये और बसंती घृतलहरे की कार्यप्रणाली से लगभग 1.67 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

एसीबी–ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि तीनों लोकसेवकों के खिलाफ प्रथम पूरक चालान दाखिल किया जा चुका है, जबकि इस बहुचर्चित भारतमाला घोटाले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर विवेचना अभी जारी है।

Raipur Literature Festival 2026: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, तीन दिन साहित्य के नाम
Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा- आपकी सफलता पूरे प्रदेश की जीत है
CG Teacher Recruitment 2026 : सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर 2026 को संभावित परीक्षा
Jindal Foundation : जिंदल फाउंडेशन का ‘दृष्टि अभियान’: बच्चों की आंखों की सेहत के लिए नई पहल
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Risali Municipal Corporation Election BJP Strategy : रिसाली निगम चुनाव को लेकर भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की अहम बैठक! चुनावी रणनीति पर मंथन
Risali Municipal Corporation Election BJP Strategy : रिसाली निगम चुनाव को लेकर भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की अहम बैठक! चुनावी रणनीति पर मंथन

आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव (Risali Municipal Corporation…

Vishal Mega Mart
Vishal Mega Mart : पास्ता में कीड़ा मिलने के बाद विशाल मेगा मार्ट पर कार्रवाई, ग्रॉसरी सेक्शन 7 दिन के लिए सील

सूरजपुर में पास्ता के पैकेट में कीड़ा मिलने…

Deepak Baij Paddy Procurement : 36 दिनों में कैसे पूरा होगा 95 फीसदी लक्ष्य? धान खरीदी की रफ्तार और एग्रीस्टैक पोर्टल पर दीपक बैज ने उठाए तीखे सवाल
Deepak Baij Paddy Procurement : 36 दिनों में कैसे पूरा होगा 95 फीसदी लक्ष्य? धान खरीदी की रफ्तार और एग्रीस्टैक पोर्टल पर दीपक बैज ने उठाए तीखे सवाल

छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी (Deepak Baij…

Rohit Sharma Captaincy Confession : 'तैयार नहीं था, पर टीम को दिशा की जरूरत थी'! मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा
Rohit Sharma Captaincy Confession : ‘तैयार नहीं था, पर टीम को दिशा की जरूरत थी’! मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस (Rohit Sharma Captaincy Confession) के कप्तान…

PM Modi Women Reservation Delimitation Bill : 'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे'! परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
PM Modi Women Reservation Delimitation Bill : ‘नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे’! परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi Women Reservation Delimitation…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?