सीजी भास्कर, रायपुर डेस्क 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी (Deepak Baij Paddy Procurement) की धीमी गति को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 160 लाख टन धान खरीदी के लक्ष्य के मुकाबले शुरुआती 11 दिनों में महज 5 प्रतिशत ही खरीदी हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि छुट्टियों को हटा दें तो खरीदी के लिए अब केवल 36 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में बाकी 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है।
सरकार पर धीमी रफ्तार के आरोप
दीपक बैज (Deepak Baij Paddy Procurement) ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर धान खरीदी की गति धीमी रखे हुए है और किसानों का पूरा धान खरीदने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उनके अनुसार, खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं और फसल सत्यापन को लेकर प्रदेश के किसान असमंजस की स्थिति में हैं।
एग्रीस्टैक पोर्टल में फसल बदलने की शिकायतें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एग्रीस्टैक पोर्टल (Agristack Portal Controversy CG) की तकनीकी और रिकॉर्ड संबंधी खामियों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। बैज ने कहा कि कई किसानों के पंजीकृत खसरे और रकबे पोर्टल पर शून्य दर्ज दिख रहे हैं, जबकि कुछ किसानों की धान की फसल को किसी दूसरी फसल के रूप में दर्शाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Gambling Case : जुआरियों से कथित सांठगांठ पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
व्यवस्था सुधारने की मांग
कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि एग्रीस्टैक पोर्टल की गड़बड़ियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए और धान खरीदी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।



