सीजी भास्कर, 28 नवंबर। सूरजपुर में पास्ता के पैकेट में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग (Vishal Mega Mart) ने विशाल मेगा मार्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मार्ट के ग्रॉसरी सेक्शन को सात दिनों के लिए सील कर दिया है। यहां 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक रहेगी।

युवती ने कलेक्टर से की थी शिकायत Vishal Mega Mart
दरअसल, एक युवती ने विशाल मेगा मार्ट से पास्ता का पैकेट खरीदा था। पैकेट में कीड़ा मिलने पर उसने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मार्ट पहुंचकर जांच की और संबंधित खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
जांच के दौरान मार्ट में खाद्य सामग्री की बिक्री से जुड़ा लाइसेंस प्रदर्शित (Vishal Mega Mart) नहीं मिला। इसके अलावा शिकायत के बावजूद संबंधित पास्ता को बिक्री से नहीं हटाया गया था। युवती की बिलिंग नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, ग्रॉसरी सेक्शन को फिलहाल सात दिनों के लिए सील (Vishal Mega Mart) किया गया है। खाद्य सामग्री के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Deepak Baij Paddy Procurement : 36 दिनों में कैसे पूरा होगा 95 फीसदी लक्ष्य? धान खरीदी की रफ्तार और एग्रीस्टैक पोर्टल पर दीपक बैज ने उठाए तीखे सवाल


