CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल बाल बचे यात्री, टाटा नगर स्टेशन पर ही रोकी गई

शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल बाल बचे यात्री, टाटा नगर स्टेशन पर ही रोकी गई

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सिंकदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन ने यह जानकारी दी कि कुल तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इनमें एक पार्सल वैन थी। मौके पर रेलवे का प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। डिब्बों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह से कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।

आपको बता दें कि हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में सुबह 5 बज कर 40 मिनट से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। रेल अधिकारियों के अनुसार खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-शालीमार (22850) साप्ताहिक एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। इसके कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। दुर्घटना के कारण सेक्शन में चार में से तीन लाइन को पूरी तरह से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है। हालांकि इस दुर्घटना में कितने यात्री घायल हैं या रेलवे को कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है लेकिन दुर्घटना के बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही टाटानगर से चलकर हावड़ा को जाने वाली स्टील एक्सप्रेस को टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। यह ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट पर टाटा नगर से रवाना होती है लेकिन अब तक टाटा नगर स्टेशन पर ही खड़ी है।

‘बंद करो ये कत्‍लेआम’ पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम
भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”
हाथ में पुष्प माला ले ढोल नगाड़ों के साथ महिला पहुंच गई थाना, पुलिस अमला हो गया चौकन्ना, सभी हैरान परेशान हो देखने लगे कि आखिर हुआ क्या….रूम में घूसते ही टीआई हाथ जोड़ खड़े हो गए…फिर…….
छत्तीसगढ़ प्रदेश विश्वविद्यालय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ में दुर्ग के उमेश साहू अध्यक्ष बने, बिलासपुर से सुनील महासचिव नियुक्त, एक राह एक सलाह पर बनेगी रणनीति
हिंदू धर्म में जब तक नहीं आएगी समानता, तब तक नहीं रुकेगा धर्मांतरण” – सपा सांसद रामजीलाल का बयान गरमाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?