CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के कैम्प में गुलाबी ठंड के बीच स्ट्रीट लाईट के नीचे सजी थी जुआ की महफ़िल, पहुंच गई वैशाली नगर पुलिस, दौड़ा कर पकड़ा 6 जुआरी

भिलाई के कैम्प में गुलाबी ठंड के बीच स्ट्रीट लाईट के नीचे सजी थी जुआ की महफ़िल, पहुंच गई वैशाली नगर पुलिस, दौड़ा कर पकड़ा 6 जुआरी

By Newsdesk Admin
14/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के कड़े निर्देश पर दुर्ग जिले में जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। जुआ खेलने वालों की धरपकड़ हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्र में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बीती रात मुखबीर से सूचना मिली कि वृंदा नगर छपरा मोहल्ला गली में बिजली खंभे के लाईट के नीचे कुछ लोग ताश की पत्ती से रूपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मौके रवाना किया गया। पुलिस पार्टी के मौके पर पहुँचने पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग रहे थे जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा है।

पकड़ में आए आरोपियों की पूछताछ में पहचान कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई वैशाली नगर थाना से की जा रही है। आरोपी सुखदेव सोनकर पिता स्व. जगदीश सोनकर (39 वर्ष) निवासी जवाहर नगर हनुमान मंदिर के पास भिलाई, राहुल यादव पिता कृष्ण मुरारी (31 वर्ष) निवासी हनुमान मंदिर के पास छपरा मोहल्ला वृंदा नगर, मनीष लाडेकर पिता देवी लाल लाडेकर (31 वर्ष) निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास छपरा मोहल्ला वृंदा नगर, विश्वजीत यादव पिता वीरेन्द्र यादव निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास छपरा मोहल्ला वृंदा नगर, प्रेम सिंह पिता राजेश्वर सिंह निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास छपरा मोहल्ला वृंदा नगर, मनीष राजपूत पिता कन्हैया लाल (37 वर्ष) निवासी कैम्प-1 वृंदा नगर शासकीय स्कूल के पीछे भिलाई के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगद 18 हजार रूपया जब्त हुआ है। इनके खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की थारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

ISI अफसर संग करीबी रिश्ते…! बाली भी गई ज्योति मल्होत्रा, फोन ने खोले गहरे राज, पाकिस्तान ने ऐसे फैलाया जासूसी का जाल
शादी से लौट रही बारातियों की कार खाई में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल…
Share market fraud of Rs 48 lakh : 3% मासिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को बनाया शिकार
Elderly Couple Murder Case : बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, संदिग्ध हिरासत में
Gambling Raid : जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार; 44 हजार नकद और 9 मोबाइल जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?