CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर महापौर ढेबर के SSP को खुलेआम धमकाने के घृणित कृत्य पर हो कड़ी कार्रवाई-रिकेश सेन 🛑 कहा – “संविधान और कानून सर्वोपरि है, यह सबक कांग्रेसियों को सिखाना होगा” देखिए विधायक का विडियो

रायपुर महापौर ढेबर के SSP को खुलेआम धमकाने के घृणित कृत्य पर हो कड़ी कार्रवाई-रिकेश सेन 🛑 कहा – “संविधान और कानून सर्वोपरि है, यह सबक कांग्रेसियों को सिखाना होगा” देखिए विधायक का विडियो

By Newsdesk Admin
30/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक जनप्रतिनिधि होते हुए ढेबर को खुलेआम रायपुर एसएसपी को धमकी देना एक घृणित और निंदनीय कृत्य है।

रायपुर महापौर एजाज ढेबर द्वारा एसएसपी को एफआईआर शून्य न किए जाने पर उनका नाम लिख खुदकुशी करने की धमकी देना पूर्णतः आपराधिक है इसलिए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए ताकि ऐसा दुस्साहस करने वालों को सबक मिल सके।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के महापौर जैसे जिम्मेदारी भरे पद पर आसीन एजाज ढेबर के द्वारा की प्रत्येक क्रिया एवं प्रतिक्रिया पूरे छत्तीसगढ़ समेत सम्पूर्ण भारत देश में प्रसारित हुई है। ढेबर का रायपुर एसएसपी‌ संतोष सिंह को उनका नाम लिख कर खुदकुशी कर लेने की धमकी देते हुए अपने खिलाफ की गई एफआईआर को शून्य करने के दबाव का वायरल विडियो देश की जनता देख रही है। महापौर का एक लोक सेवक को कार्य में विरत रहने के दौरान इस तरह की धमकी देना कानूनन अपराध है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 226 व 351 के अधीन दण्डनीय अपराध माना गया है। इस सम्बध में पुलिस प्रशासन को अविलम्ब महापौर एजाज ढेबर के विरूद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर कार्यवाही करनी चाहिए।विधायक रिकेश ने कहा कि ऐसी कार्यवाही से राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित महापौर ढेबर‌ को भारतीय कानून का सम्मान करना सिखाना चाहिए क्योंकि भारत देश का संविधान और कानून सर्वोपरी है। महापौर एजाज ढेबर द्वारा लोक सेवक के साथ किया गया ऐसा व्यवहार निःसदेह भारतीय संविधान व कानून की खुली अवहेलना है। महापौर द्वारा किया गया कृत्य घृणित और निंदनीय है इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि महापौर एजाज ढेबर के ऐसे कृत्य के पर अविलम्ब अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

आपको बता दें कि महापौर एजाज ढेबर ने कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी संतोष सिंह से मुलाकात कर उन्हें धमकी दी थी कि अगर आप एफआईआर शून्य नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। महापौर ने कहा कि वो एसएसपी का नाम चिट्ठी लिखकर आत्महत्या के लिए उन्हें जवाबदार ठहराने की बात कही थी। इस घटना का विडियो भी वायरल हुआ है। रायपुर महापौर एजाज ढेबर पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कर्मियों से गाली गलौज और हाथापाई करने के खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी संतोष सिंह से मिलने पहुंचे थे।महापौर की इस धमकी पर संतोष सिंह ने जवाब में कहा कि कानून अपने हिसाब से काम करेगा। आपको क्या करना है यह आप डिसाइड करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान 25 हजार लोग मौजूद थे। अगर एफआईआर करना है, तो सभी पर की जाए या फिर एजाज ढेबर पर दर्ज एफआईआर को शून्य किया जाए। जवाब में एसएसपी ने कहा कि पुलिस जांच जारी है, जो लोग संलिप्त पाए जाएंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Swadeshi Abhiyan Bhilai: घर-घर स्वदेशी का संकल्प, वैशाली नगर मंडल की चाय पर चर्चा में बनी रणनीति
CGPSC Recruitment Scam : भिलाई में रिटायर्ड IAS जे.के. ध्रुव के घर दबिश, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम
Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस
कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में ‘आधार कार्ड’ विवाद! स्वामी यशवीर महाराज की टीम को पुलिस का नोटिस
Railway Ticket Checking Drive: बिना टिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा, 3.74 लाख रुपये का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : शराब बेचने की फिराक में खड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस और खुल गया पूरा मामला

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 12…

Ambikapur Stray Bull Attack
Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के…

Sitapur Rescue
Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के…

WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश

WhatsApp Trading Group Scam

Siddhkhol Eco Tourism
Siddhkhol Eco Tourism : सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?