CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Abujhmad Road Construction : सरकार सोई तो गांव जागा! ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनाई 12 किलोमीटर सड़क

Abujhmad Road Construction : सरकार सोई तो गांव जागा! ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनाई 12 किलोमीटर सड़क

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Abujhmad Road Construction
Abujhmad Road Construction

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। ग्रामीणों ने एक बार फिर यह साबित (Abujhmad Road Construction) कर दिया है कि जब इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो विकास की राह खुद तैयार की जा सकती है। सरकारी उदासीनता और वर्षों से अधूरी पड़ी विकास की उम्मीदों के बीच बड़ेकरका गांव से लेकर कोशलनार टू तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीणों ने श्रमदान (Shramdaan) से खुद बनाकर एक मिसाल कायम की है।

Contents
  • नाराज ग्रामीणों ने उठाया खुद निर्माण का जिम्मा
  • (Abujhmad Road Construction) बरसात में बंद हो जाता था रास्ता
  • हमने खुद अपने हाथों से विकास की राह बनाई

अबूझमाड़ से सटे सीमावर्ती इलाकों में यह सड़क निर्माण कार्य कोशलनार-1, कोशलनार-2 और हांदावाड़ा पंचायत के कुरसिंग बाहार गांव के ग्रामीणों ने मिलकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने यह फैसला तब लिया जब कई वर्षों की मांग के बावजूद न तो सड़क बनी और न ही प्रशासनिक अमला इस दिशा में गंभीर हुआ।

नाराज ग्रामीणों ने उठाया खुद निर्माण का जिम्मा

ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में नक्सल गतिविधियों (Naxal Area Development) में कमी आने के बाद भी शासन-प्रशासन ने सड़क निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। कई बार विधायक, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार छोड़ स्वयं श्रमदान के माध्यम से सड़क बनाने का निर्णय लिया। गांव वालों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण वे जिला मुख्यालय, राशन दुकान या स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता पैदल तय करते थे। कई बार मरीजों को चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ता था।

(Abujhmad Road Construction) बरसात में बंद हो जाता था रास्ता

बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता था। पानी भरने और मिट्टी कटने की वजह से गांव तक पहुंचना नामुमकिन हो जाता था। नतीजतन न तो राशन समय पर पहुंच पाता था, न ही एंबुलेंस गांव तक आ पाती थी। शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित होती थीं। यही वजह रही कि तीनों पंचायतों के ग्रामीणों ने मिलकर इस सड़क को खुद बनाने का बीड़ा उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने श्रमदान के जरिए सड़क (Abujhmad Road Construction) को तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा था। सड़क का निर्माण पूरा होते ही अब गांव तक जरूरी सेवाएं और वाहनों की आवाजाही संभव हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब शासन-प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि इस सड़क को पक्का करवाने और अन्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कदम उठाए जाएं।

हमने खुद अपने हाथों से विकास की राह बनाई

स्थानीय ग्रामीण रामू कोर्राम ने कहा, “हम सालों से सरकार से सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर हमने खुद ही फावड़ा उठाया और रास्ता बना दिया। अब हमारी मेहनत से गांव तक राशन, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच पाएंगी। यह पहल अबूझमाड़ के अन्य इलाकों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। प्रशासनिक लापरवाही के बावजूद ग्रामीणों ने सामूहिक एकता और श्रमदान की मिसाल पेश की है।

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन
Chhattisgarh State Bravery Award Application : राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसम्बर तक
Religiouseligious Freedom Case : गांवों में ईसाइयों पर प्रवेश रोक का बवंडर…! हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
Molestation Case Chhattisgarh : बिलासपुर में युवती से बीच सड़क मारपीट, एक्टिवा सवार मनचलों की दरिंदगी, पहले भी कर चुके हैं पीछा
Bus Accident : नेशनल मार्ग पर अचानक पलटी यात्री बस, सफर के बीच मची चीख पुकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Leader Attack
BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया

जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर…

Jawahar Market Bhilai : 7 करोड़ से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, पार्किंग और फायर सेफ्टी समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Jawahar Market Bhilai : 7 करोड़ से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, पार्किंग और फायर सेफ्टी समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

भिलाई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जवाहर मार्केट (Jawahar…

Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा
Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा

सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर…

Chhattisgarh Medical Education
Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा की व्यवस्था…

Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस
Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस

दुर्ग के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?