CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1994 में हुआ पाप धोने 31 साल बाद महाकुंभ पहुंचा 51 हजारी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रयागराज से लौटते दिल्ली में गिरफ्तार

1994 में हुआ पाप धोने 31 साल बाद महाकुंभ पहुंचा 51 हजारी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रयागराज से लौटते दिल्ली में गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
22/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। 31 साल से फरार चोरी का आरैपी शिव बहादुर कुंभ मेले में पाप धोने पहुंचा था और फिर लौटते समय दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि आरोपी 1995 में पेट्रोल पंप से 51 हजार की चोरी के बाद अपनी पहचान बदल कर लगातार गायब रहा। सूरत में 31 साल पहले हुई इस चोरी का मामला तब फिर से चर्चा में आ गया, जब आरोपी पुलिस की पकड़ में आया। 1995 में सूरत के महावीर पेट्रोल पंप से 51 हजार रुपये चुराने वाला शिव बहादुर उदयपाल राजपूत तीन दशक तक पुलिस से बचता रहा। इतने सालों तक वह अलगअलग शहरों में छिपता रहा लेकिन आखिरकार उसकी किस्मत ने उसका साथ छोड़ दिया। शिव बहादुर ने सोचा था कि कुंभ में स्नान करने से उसके पुराने गुनाह धुल जाएंगे लेकिन किस्मत ने उसे धोखा दे दिया। रांदेर पुलिस को खबर मिली कि यह अपराधी प्रयागराज कुंभ में मौजूद है। पुलिस ने बिना देर किए अपनी योजना बनाई और उसे पकड़ने के लिए कुंभ पहुंच गई। कुंभ से भागकर आरोपी दिल्ली पहुंचा लेकिन पुलिस का जाल था तैयार, जब पुलिस कुंभ मेले में आरोपी की तलाश कर रही थी, तब तक वह वहां से निकल चुका था। सूचना मिली कि वह दिल्ली जा रहा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसका पीछा किया और दिल्ली में उसके छिपने की जगह का पता लगा लिया। दिल्ली में पुलिस ने एक चालाकी भरी योजना बनाई। पुलिस ने खुद को एक सिक्योरिटी कंपनी का कर्मचारी बताया और आरोपी को ऊंची सैलरी वाली नौकरी का झांसा दिया। जैसे ही आरोपी नौकरी के लिए मिलने आया पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कबूल किया कि पिछले 31 सालों से वह अलग-अलग नाम और पहचान के साथ अलग-अलग शहरों में रह रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस दौरान उसने और भी कोई अपराध किए हैं। फिलहाल, उसे कोर्ट में पेश किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
Maoist Arrested in Bastar : नारायणपुर-सुकमा में हथियार और विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
Chamoli Tunnel Accident :  सुरंग धंसने से 6 मजदूरों की मौत, 20 का रेस्क्यू; राहत-बचाव अभियान जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?