CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur former mayor assault case : कॉलोनी विवाद में बिल्डर को पीटा, CCTV वायरल

Bilaspur former mayor assault case : कॉलोनी विवाद में बिल्डर को पीटा, CCTV वायरल

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉलोनी के रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कांग्रेस के पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय पर एक अधेड़ बिल्डर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। (Bilaspur former mayor assault case)

Contents
  • समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद
  • जमीन पर गिराकर मारपीट का आरोप : Bilaspur former mayor assault case
  • जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
  • CCTV वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस : Bilaspur former mayor assault case

घटना में बिल्डर अमित शर्मा घायल हो गए। मामले का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी के रास्ते को लेकर हुआ विवाद : Bilaspur former mayor assault case

जानकारी के अनुसार, रविवार को कॉलोनी की सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कॉलोनी के मुख्य गेट के पास खराब रास्ते की साफ-सफाई और मरम्मत को लेकर चर्चा हुई। रहवासियों ने बारिश से पहले रास्ते को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया।बैठक के बाद कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे, जहां पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय भी बाहर आ गए। आरोप है कि दोनों ने रास्ते पर काम कराने का विरोध किया और अपने-अपने रास्ते के इस्तेमाल की बात कही।

समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के लोग हाथ जोड़कर अपनी समस्या समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि राहुल पाण्डेय ने बिल्डर अमित शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया।बताया जा रहा है कि रास्ते पर काम रुकवाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।

जमीन पर गिराकर मारपीट का आरोप : Bilaspur former mayor assault case

शिकायतकर्ता अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान उनका पैर खींचकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद राजेश पाण्डेय और राहुल पाण्डेय ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।पीड़ित के मुताबिक, पत्थर से उनके सिर और दाहिने कंधे पर हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है।

CCTV वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस : Bilaspur former mayor assault case

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Girls football final today : रायपुर में अस्मिता खेलो इंडिया U-16 बालिका फुटबॉल फाइनल आज, शेरा FC की धमाकेदार एंट्री
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है
Surat Cleanliness Model Study Tour : 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सूरत में सीखेंगे ‘स्वच्छता का मास्टर प्लान’
बायोटेक ग्रेजुएट भी राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा (PSC) में बैठ सकेंगे, MLA रिकेश के सवाल पर CM विष्णुदेव साय ने दी यह जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?