CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Elephant Death Case : जंगल से जुड़ा बड़ा खुलासा, हाथी की मौत में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Elephant Death Case : जंगल से जुड़ा बड़ा खुलासा, हाथी की मौत में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Raigarh Elephant Death Case
Raigarh Elephant Death Case

Raigarh Elephant Death Case : वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराखोल में एक मृत हाथी (Raigarh Elephant Death Case) का मामला सुलझा लिया है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के नेतृत्व में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है (Raigarh Elephant Death Case)। स्थल पर जांच के दौरान तार, सूखे पत्ते, मिट्टी के निशान तथा संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। साथ ही मृत हाथी के पेट में घाव के निशान पाए गए, जिसमें फंसे हुए स्नेयर को भी जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन्य अपराधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जंगली जानवरों को मारने का किया प्रयास

वन विभाग की तीन सदस्यीय पशुचिकित्सा टीम ने मृत हाथी (Raigarh Elephant Death Case) का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु का कारण विद्युत करंट बताया गया। घटना के बाद पुलिस विभाग को सूचित किया गया तथा तत्काल जांच शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई वीर सिंग मांझी पिता मेहत्तर मांझी (28 वर्ष), ग्राम केराखोल; रामनाथ राठिया पिता महेश्वर राठिया (42 वर्ष), ग्राम औराईमुड़ा; और बसंत राठिया पिता ठाकुर राम राठिया (40 वर्ष), ग्राम केराखोल। पूछताछ में आरोपी वीर सिंग मांझी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ खेत की रखवाली के लिए बिजली के तार लगाकर जंगली जानवरों को मारने का प्रयास किया था। उसी दौरान हाथी करंट की चपेट में आ गया। आरोपियों ने तार और लोहे का सामान खुद खरीदा था।

तीनों आरोपियों को वन अपराध के तहत गिरफ्तार

वन अपराध में लिप्त तीनों आरोपियों को वन अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 एवं 51 के अंतर्गत 20 अक्टूबर को अपराध दर्ज कर 21 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले (Raigarh Elephant Death Case) की विस्तृत जांच अब भी जारी है।

बिट्टू और गायकवाड द्वारा राहुल के खिलाफ विवादित बयान से कांग्रेसियों में भारी नाराजगी, दुर्ग में फूंका गया पुतला, “किसी भी हालत में क्षम्य नहीं-अरूण वोरा”
Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा
फेसबुक पर love affair : सीमा पार कर प्रेमी से शादी करने भारत पहुंची बांग्लादेश की युवती
CGPSC Promotion Scam : दागी अफसर को प्रमोशन, 73 अधीक्षकों पर वसूली की सिफारिश!
Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?