CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर हुई तेज, राज्यपाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भेंट चर्चा में, जल्द आ सकती है बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर हुई तेज, राज्यपाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भेंट चर्चा में, जल्द आ सकती है बड़ी खबर

By Newsdesk Admin
02/01/2025
Share

🟠 जिलाध्यक्ष, बचे मंडल अध्यक्ष, संसदीय सचिव, आयोग, मंत्रिमंडल विस्तार पर कयास तेज, संभावितों के कमल से खिले चेहरे, भाजपा विधायक भी उम्मीद से लबरेज

सीजी भास्कर, 02 जनवरी। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात ने संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। चर्चा यह भी है कि सीएम नए साल की बधाई देने राजभवन गए हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है।

आपको बता दें कि साय मंत्रिमंडल में इस वक्त मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं और अगर हरियाणा फार्मूला लागू किया जाता है तो इसकी संख्या बढ़कर तीन भी हो सकती है। हफ्ते भर पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया। इस बीच मंडल और जिले में संगठन पर्व को लेकर भी चर्चा का रूख बदल गया था।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आला नेताओं के बीच रायशुमारी की गई थी। दिल्ली में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और दोनों ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की बैठक हुई थी।

संगठन चुनाव के मुद्दे पर हुई इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की थी। फिर सीएम जब छत्तीसगढ़ लौटे तो उन्होंने कहा था फिलहाल संगठन पर्व को तवज्जो देते हुए उस पर ही चर्चा हुई है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार टल गया था। आज फिर सुगबुगाहट तेज होने के बाद राजनीतिक गलियारे में अटकलों और कयास का दौर दौड़ पड़ा है।

संभावना जताई जा रही है कि 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ आयोग, संसदीय सचिव सहित बचे हुए मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की घोषणा अवश्य होगी। भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी तमाम नेता इसका इंतजार कर रहे हैं। बंद लिफाफे कब खुलेंगे यह तो समय के गर्भ में ही छिपा है मगर कयासों का जबरदस्त दौर चल पड़ा है।

संभावितों के चेहरे जहां इस इंतजार में कयासों और अटकलों के बीच कमल की तरह खिलने लगे हैं वहीं एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके भाजपा विधायकों में भी संभावनाओं का करंट दौड़ पड़ा है। वैसे संगठन सूत्र बता रहे हैं कि जिलाध्यक्ष से लेकर मंत्रिमंडल तक नाम लगभग तय हैं मगर जब तक घोषणा की मुहर न लग जाए, कुछ भी हो सकता है।

US में रह रहे बिजनेसमैन के बंगले में चोरी, 8 kg सोना और 40 kg चांदी उड़ा ले गए
रायपुर में बस-हाइवा के बीच टक्कर, 3 यात्रियों की मौत:मरने वालों में एक महिला, 2 पुरुष, 6 घायल, जगदलपुर से आ रही थी गाड़ी..
नोबेल प्राइज के लिए नामित हुए पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान, लंबे समय से हैं जेल में बंद
CM Vishnu Deo Sai Surguja Visit : सरगुजा को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लुंड्रा में, 281 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
IAS Officers Transferred : IAS अधिकारियों का किया तबादला, यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2025…

BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत

भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…

Dantewada Cyber Fraud Case
Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम

Dantewada Cyber Fraud Case : पुलिस मामले में…

Raigarh Minor Rape Case Verdict
Raigarh Minor Rape Case Verdict : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा की

Raigarh Minor Rape Case Verdict :विशेष न्यायालय के…

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया

Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?