CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

By Newsdesk Admin
14/10/2026
Share
Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर । बिलासपुर में कमीशन कमाने के लालच में कई च्वाइस सेंटर संचालक साइबर ठगों के जाल में फंस गए। आरोपियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर उनके बैंक खातों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई और बदले में संचालकों से नकद पैसे लेकर फरार हो गए। बाद में साइबर ठगी की रकम खातों में आने का पता चलने पर बैंक ने उनके खाते होल्ड कर दिए। परेशान संचालकों ने रेंज साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Bilaspur Cyber Fraud Case)

Contents
  • क्यूआर कोड के जरिए खाते में मंगवाए रुपए : Bilaspur Cyber Fraud Case
  • साइबर ठगी की रकम आने पर खाते होल्ड
  • 5 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर होने की शिकायत

 

यह भी पढ़ें : Instagram Friendship Cyber Fraud : दोस्ती पड़ी महंगी, विदेश से गिफ्ट भेजने के झांसे में महिला से 3.23 लाख की साइबर ठगी

क्यूआर कोड के जरिए खाते में मंगवाए रुपए : Bilaspur Cyber Fraud Case

हिर्री क्षेत्र के खरकेना निवासी देवेंद्र रजक बिल्हा मोड़ पर लक्ष्मी च्वाइस सेंटर चलाते हैं। उनके मुताबिक, 5 अक्टूबर को नीले रंग की एक्टिवा से एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने ऑनलाइन खाते में रुपए मंगवाने और बदले में नकद भुगतान लेने की बात कही। इसके लिए कमीशन देने का भी लालच दिया।

देवेंद्र के तैयार होने पर युवक ने दुकान का क्यूआर कोड मोबाइल से स्कैन करने के बजाय उसकी तस्वीर खींचकर किसी दूसरे व्यक्ति को भेज दी। कुछ ही देर में देवेंद्र के खाते में 16 हजार रुपए आ गए। उन्होंने 150 रुपए सर्विस चार्ज काटकर बाकी रकम युवक को नकद दे दी।

 

यह भी पढ़ें : PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

 

साइबर ठगी की रकम आने पर खाते होल्ड

अगले दिन भारतीय स्टेट बैंक की चकरभाठा शाखा से देवेंद्र को पता चला कि उनके खाते में साइबर ठगी की रकम आने के कारण उसे फ्रीज कर दिया गया है। इसी तरह आरोपी ने राकेश कौशिक, राकेश साहू, छत्रपाल गेन्ड्रे, दीपक वस्त्रकार, राहुल साहू, आकाश पालीवाल और भूपेंद्र सिंह के बैंक खातों में भी रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद इन संचालकों से नकद रुपए ले लिए।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

5 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर होने की शिकायत

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके अलावा अन्य च्वाइस सेंटर संचालक भी इसी तरह ठगी (Bilaspur Cyber Fraud Case)  का शिकार हुए हैं। क्यूआर कोड के जरिए उनके खातों में कुल पांच लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई और ठग नकद पैसे लेकर चले गए।

शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस नीले रंग की एक्टिवा से च्वाइस सेंटर पहुंचने वाले युवक की पहचान करने और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

 

ख़बरें और भी हैं :Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं
Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा
Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी
Mahtari Vandan Scheme : शीत सत्र के दूसरे दिन सरकार की अग्निपरीक्षा, बिजली से लेकर महतारी वंदन और खनिज तक उठेंगे तीखे सवाल
राष्ट्रीय सीनियर थ्रो बाल में प्रदेश की पुरूष टीम को स्वर्ण 🏆 महिला टीम ने जीता कांस्य 🥉 विधायक रिकेश सेन ने हैदराबाद में बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?