सीजी भास्कर, 01 सितंबर। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद ग्रामीण महिलाओं को अब सिलेंडर लेने के लिए परेशानी का सामना करना (Nagri Gas Agency) पड़ रहा है। नगरी में गैस एजेंसी का ऑफिस एक जगह है, जबकि सिलेंडर करीब 3 किलोमीटर दूर चमेदा के पास उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Borai Police Station : सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक, माओवादी गतिविधियों और NDPS मामलों पर हुई चर्चा
गांव से आने वाले हितग्राही पहले गैस एजेंसी पहुंचकर ऑनलाइन एंट्री कराते हैं और पैसे जमा करने के बाद उन्हें टोकन दिया जाता है। इसके बाद टोकन लेकर चमेदा पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Puri Jagannath Temple : 48 साल बाद खुली पुरी मंदिर के रत्न भंडार की पड़ताल, पुरानी सूची से मिल रहा खजाने का ब्यौरा
जिन लोगों के पास अपना वाहन है, वे किसी तरह चमेदा पहुंच जाते हैं। वहीं, दूसरे ग्रामीणों को ऑटो या अन्य साधन से करीब 3 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। इससे अतिरिक्त खर्च और परेशानी दोनों बढ़ रही हैं।
हितग्राहियों ने मांग की है कि जहां गैस सिलेंडर का वितरण होता है, वहीं ऑफिस की व्यवस्था भी की जाए, ताकि उन्हें दो जगह भटकना न पड़े।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
मामले में फूड इंस्पेक्टर विश्व प्रताप चंदेल ने बताया कि ऑफिस से गैस उपलब्ध कराने का प्रावधान नहीं है। गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था है। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए गांवों के च्वाइस सेंटर के माध्यम से गैस वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। अब फिर से गांवों में च्वाइस सेंटर के जरिए गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
खबरें और भी हैं…Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह




