CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

By Newsdesk Admin
05/03/2026
Share
Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज (Bilaspur High Court Decision) कर दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने NIA स्पेशल कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी को अतिरिक्त समय देना उचित है।

यह मामला कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां रमेश मंडावी पुत्र राजमन मंडावी के खिलाफ प्रतिबंधित नक्सली संगठन से संबंध रखने और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पर देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी। जांच के लिए प्रारंभिक रूप से 90 दिनों की अवधि (Bilaspur High Court Decision) तय की गई थी, जिसकी समय सीमा 14 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गई थी। इससे पहले 7 अक्टूबर 2025 को सरकारी पक्ष ने स्पेशल कोर्ट में आवेदन देकर जांच पूरी करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था।

सरकारी अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि इस मामले में कुछ सह-आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है और राज्य शासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त नहीं हो सकी है। इन परिस्थितियों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्पेशल कोर्ट ने जांच एजेंसी को 90 दिन का अतिरिक्त समय देने की अनुमति दे दी थी।

इसी दौरान आरोपी ने एनआईए स्पेशल कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी ने स्पेशल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और जमानत की मांग की।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच (Bilaspur High Court Decision) में हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना कि स्पेशल कोर्ट का फैसला सही है और जांच के लिए अतिरिक्त समय देना उचित था। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी रमेश मंडावी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान
सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी
Death threats in Facebook messages : मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं
BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं

आवासों की जानकारी (BSP Township Housing RTI) सूचना…

Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल
Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल

कुत्ते के हमले (Chhattisgarh Dog Attack) में 22…

Bhilai Job Fraud Case
Bhilai Job Fraud Case : नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Job Fraud Case : पुलिस की पूछताछ…

GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

दुर्ग के कुम्हारी में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की…

Bhilai Job Fraud : नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Job Fraud : नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी (Bhilai Job Fraud)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?