CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Instagram Friendship Cyber Fraud : दोस्ती पड़ी महंगी, विदेश से गिफ्ट भेजने के झांसे में महिला से 3.23 लाख की साइबर ठगी

Instagram Friendship Cyber Fraud : दोस्ती पड़ी महंगी, विदेश से गिफ्ट भेजने के झांसे में महिला से 3.23 लाख की साइबर ठगी

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर एक 28 वर्षीय युवती से दोस्ती की और विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 3.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के जरिए महिला का विश्वास जीता, फिर कस्टम चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (Instagram Friendship Cyber Fraud)

Contents
  • इंस्टाग्राम पर हुई व्यक्ति से पहचान
  • गिफ्ट छुड़ाने रुपये जमा करने कहा

इंस्टाग्राम पर हुई व्यक्ति से पहचान

पुलिस के अनुसार, कुशालपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती की करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश में कार्यरत डॉक्टर बताया और लगातार बातचीत कर महिला का भरोसा जीत लिया। बाद में दोनों की बातचीत व्हाट्सऐप पर होने लगी, जहां आरोपी ने महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए।

गिफ्ट छुड़ाने रुपये जमा करने कहा

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला को बताया कि उसने विदेश से उसके लिए महंगे गिफ्ट भेजे हैं। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की कंपनी का कर्मचारी बताते हुए महिला से गिफ्ट छुड़ाने के लिए पहले 6 हजार रुपये जमा करने को कहा। महिला के व्हाट्सऐप पर भेजे गए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने के बाद उससे कस्टम ड्यूटी, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगे जाते रहे।

महिला ने 4 जून से 20 जून के बीच अपने बैंक खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन कर कुल 3,23,998 रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए। इसके बावजूद न तो उसे कोई गिफ्ट मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। इसके बाद महिला को अपने साथ साइबर ठगी (Instagram Friendship Cyber Fraud) होने का एहसास हुआ।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की बातों में आकर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान करने से पहले पूरी तरह सत्यापन जरूर करें।

UAPA Case India NIA : CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन, 2024 माओवादी हमले पर सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद
Baloda Bazar Shop Fire News 2026 : ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण अग्निकांड, 7 लाख नगद समेत 30 लाख का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Digital Governance Chhattisgarh 2025 : अब घर बैठे भरें टैक्स, करें शिकायत और पाएं परमिट, निकाय होंगे ऑनलाइन, यूपीआई से होगा हर भुगतान!
Bhilai Employment Fair : सरकारी नौकरी ही नहीं, निजी क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में बोले स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
Chhattisgarh Tender Dispute : कम बोली फिर भी बाहर! टेंडर प्रक्रिया पर हाई कोर्ट सख्त, CGMSC को भरना होगा जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown

Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

Unified Emergency Number 112

Chhattisgarh Serial Killers : 5 खौफनाक सीरियल किलर्स: लालच, सनक और जुनून ने ली कई बेगुनाहों की जान

Chhattisgarh Serial Killers

Raigarh Minor Rape Case : नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Fertilizer Black Marketing
Fertilizer Black Marketing : महासमुंद में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा प्रिंट की 550 किलो खाद जब्त

सीजी भास्कर, 28 जून : किसानों को गुणवत्तापूर्ण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?