CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े:47 लोगों को दिया घर, 21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद

रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े:47 लोगों को दिया घर, 21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कयाघाट क्षेत्र में नए मरीन ड्राइव के लिए केलो नदी के तट से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पहले दिन यानी शनिवार को 20 मकान को तोड़े गए। ऐसे में उन्हें शिफ्ट भी किया जा रहा है। जहां प्रगति नगर के 47 लोगों को मां विहार काॅलोनी में ईडब्ल्यूएस का मकान दिया गया है। जिसमें 21 लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है।

नगर निगम द्वारा 295 लोगों को नोटिस देने के बाद शनिवार सुबह 8 बजे निगम की टीम यहां पहुंच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए 100 से अधिक पुलिस बल लगाया गया था। सुबह जैसे ही पहले मकान पर निगम का बुलडोजर चला। विरोध के स्वर उठने लगे, लेकिन बाद में लोगों ने समझ लिया कि तोड़फोड़ जरूर की जाएगी।

इसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने अपने घरों के सामान को निकालना शुरू किया और उसमें मदद निगम के कर्मचारी भी करने लगे। इसके बाद एक-एक करते हुए 20 घरों को यहां तोड़ा गया। दिन भर लोग अपना सामान ले जाने में जुटे रहे और इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया।

पक्के मकान में शिफ्ट कर रहे

लोगों के सामान ले जाने की सुविधा के लिए ट्रैक्टर लगाए गए। जिसमें सभी अपना सामान लोड कर ले जाने लगे। जिनके घर टूट रहे थे, उन्हें निगम द्वारा इंदिरा विहार रोड स्थित मां विहार काॅलोनी में पक्के का मकान दिया जा रहा था।

हेल्प डेस्क भी बनाया गया

निगम के अधिकारियों ने बताया कि 47 लोगों को मकान दे दिया गया था और करीब 4 बजे तक 21 लोग शिफ्ट हो चुके थे। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के लिए निगम द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इसके लिए यहां हेल्प डेस्क बनाया गया है। ताकि लोगों को कोई समस्या न हो।

दुर्ग केंद्रीय जेल की कैंटीन के पास बेच रहे थे नशीली दवाइयां, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, करीब डेढ़ हजार नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल जब्त
रायगढ़ में सड़क हादसे में चीतल की मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर चोटें, पैर टूटा…
CG Police News : स्पा संचालक से वसूली का आरोप, गृह मंत्री सख्त, एएसपी के निलंबन के निर्देश
Single Use Plastic Ban: शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, रोजाना चलेगा अभियान, पैकेजिंग से सजावटी सामान तक होगी जब्ती
बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, नहीं मिली मदद:मैनपाट में रातभर घायल पड़े ग्रामीण की सुबह थम गई सांसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather Report
CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा रंग! अगले 5 दिन बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, तो 24 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ में नौतपा…

Raipur’s history sheeter expelled from the district : हत्या, लूट और रेप समेत 49 मामले दर्ज, 6 जिलों में एंट्री पर रोक

सीजी भास्कर, 2 जून। रायपुर ग्रामीण पुलिस की…

CG Blind Murder Mystery
CG Blind Murder Mystery : बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश, शराब पिलाकर पति को करंट से भूना

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

सीजी भास्कर, 2 जून। बिलासपुर में शादी का…

CG MLA Social Work
CG MLA Social Work : विधायक रिकेश सेन का ऐतिहासिक विजन, अब मात्र 1 रूपये में दिव्यांगों को मिलेंगे 2 लाख के कृत्रिम हाथ-पैर

सीजी भास्कर, 02 जून : राजनीति को जनसेवा…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Surajpur Theft Case : दिन में दुकानों की रेकी, रात में राशन चोरी – पुलिस ने पकड़ा संगठित गिरोह

19/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Sahayog Kendra Jan Darshan: भाजपा मुख्यालय में जनदर्शन की वापसी, आज मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सुनेंगे समस्याएं

03/02/2026
Teacher Suspension
छत्तीसगढ़शिक्षा

Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड

26/06/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

08/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?