CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Court Punishment Without FIR : न एफआइआर, न विवेचना और अदालत ने पिता व चार बेटों को सुनाई सजा…

Indian Court Punishment Without FIR : न एफआइआर, न विवेचना और अदालत ने पिता व चार बेटों को सुनाई सजा…

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 जुलाई| Indian Court Punishment Without FIR : पंचायत चुनाव की रंजिश में 12 वर्ष पहले किसान पर हुए जानलेवा हमले में अदालत ने जिले में पहली बार ऐतिहासिक कार्रवाई की है। घटना की एफआइआर दर्ज नहीं थी और विवेचना भी नहीं हुई, लेकिन अदालत ने जानलेवा हमले के आरोपित पिता और उसके चार बेटों को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरौली गांव निवासी बाबू खां ने 15 जुलाई 2013 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) के यहां परिवाद दायर किया था। इसमें बताया था कि 14 जुलाई की सुबह पंचायत चुनाव की रंजिश में पड़ोसी कमालुद्दीन ने अपने पुत्र नाजिम, शोएब, राजू और कादिर के साथ मिलकर उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

जान से मारने की नीयत में उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी है। इससे शरीर में छर्रे पर भी लगे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ठठिया थाना और एसपी कार्यालय के चक्कर (Indian Court Punishment Without FIR)लगाए। शरीर में कई जख्म देखने के बाद भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में न तो एफआइआर दर्ज की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया।

इससे न्यायालय ने वारदात का स्वयं संज्ञान लिया और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय ने 156 (3) के तहत परिवाद पंजीकृत किया। छह मार्च 2014 को अदालत ने समन भेजकर आरोपितों को तलब किया।

मेडिकल परीक्षण के आधार पर 30 जून 2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) लोकेश वरुण ने कमालुद्दीन, उसके बेटे नाजिम, शोएब, राजू और कादिर को सात साल की कैद और 32,500 रुपये का अर्थदंड लगाया। शासकीय अधिवक्ता कमलेश मौर्य ने बताया कि पीड़ित पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

शरीर पर कई जख्म थे। इससे न्यायालय ने स्वयं वारदात का संज्ञान (Indian Court Punishment Without FIR)लिया। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जिले में पहली बार बगैर एफआइआर और विवेचना के जानलेवा हमले में अभियुक्तों को सजा सुनाई है।

अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि अगर पुलिस एफआइआर नहीं दर्ज करती तो अदालत में परिवाद दर्ज कराया जा सकता है। इस प्रक्रिया में अदालत में पहले पीड़ित पक्ष फिर आरोपित पक्ष के बयान दर्ज करती है। इसके बाद मजिस्ट्रेट तय करते हैं कि मुकदमा चलाने लायक है या नहीं। सुनवाई के बाद अदालत सजा दे सकती है।

Raksha Bandhan For Soldiers : वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र और दिल से लिखे पत्र
डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत
Transforming Bastar Story : नक्सल छाया से निकलकर निवेश और विकास का केंद्र बना बस्तर, 967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले
14 साल बाद मिला बुजुर्ग दंपती को हाई कोर्ट से न्याय, अपनी ही जमीन के लिए लड़ रहे थे लड़ाई
Bilaspur Sweet Shop Raid : गंदगी के बीच बन रही थी बर्फी, श्रीराम स्वीट्स पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?