सीजी भास्कर, 27 जुलाई। गरियाबंद जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी संघ ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों को अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान जिला प्रशासन ने लंबित वेतन देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इससे नाराज होकर संघ ने 29 जुलाई को नेशनल हाइवे को कलेक्ट्रेट के पास जाम करने का ऐलान किया है। (Tribal Welfare Employees Protest)
संगठन के जिला अध्यक्ष डोमार बघेल ने बताया कि सामुहिक अवकाश लेकर 1 जुलाई से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे थे। 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप की मौजूदगी में सहायक आयुक्त लोकेशवर पटेल ने लंबित भुगतान को रथयात्रा के पहले यानी 25 जुलाई तक करने का आश्वासन दे दिया था।
यह भी पढ़ें : Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

3.84 करोड़ का करना है बकाया भुगतान : Tribal Welfare Employees Protest
मार्च 2026 में लंबित वेतन के लिए भेजे गए मांग पत्र के मुताबिक, 3.84 करोड़ की मांग की गई है। 5 दिन पहले इसी मांग का हवाला देकर कर्मियों को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को टाल दिया गया था पर अब सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने कहा कि जब तक आबंटन नहीं मिलेगा भुगतान संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tehsildar Strike Case : विधायक बनाम तहसीलदार विवाद में 500 से ज्यादा अफसर हड़ताल पर
बगैर प्रशासनिक मंजूरी नियुक्त कर फंस गई विभाग
आदिवासी विकास विभाग ने जिले के 79 आश्रम शालाओं में नेता बड़े अफसरों को खुश करने उनके नाम दिए गए बेरोजगारों को मौखिक आदेश पर चपरासी की नियुक्ति देती रही। कुछ दलालों के जरिए पैसे लेकर भर्ती किए, तो कुछ में जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी जेब गर्म कर ली। देखते ही देखते चपरासियों की संख्या 513 हो गई, जबकि 255 मंजूर पदों के लिए ही कलेक्टर दर पर शासन आवंटन देती रही।
ऐसे में रोटेशन फार्मूले पर वेतन देकर सब को खुश किया जाता रहा, लेकिन भार बढ़ते गया तो दिसम्बर 2025 में अतिरित नियुक्त कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अपने अधिकारों के लिए कर्मियों ने अब तक 7 बार से ज्यादा धरना प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें : Daily Wage Workers Removed Without Order: बगैर आदेश हटाए गए आदिवासी विभाग के कर्मचारी, आज कलेक्टोरेट घेराव की चेतावनी
ख़बरें और भी हैं : Digital Tribal Museum : नवा रायपुर में अंतिम चरण में आदिवासी संग्रहालय का निर्माण, मुख्य सचिव विकास शील ने लिया तैयारियों का जायजा



