CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naib Tehsildar strike : विधायक की गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं

Naib Tehsildar strike : विधायक की गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट के मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी नहीं होने से राजस्व अधिकारियों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के अधिकारी कामकाज ठप कर आंदोलन करेंगे। (Naib Tehsildar strike)

Contents
  • जमीन के दस्तावेज को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • विधायक के पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद : Naib Tehsildar strike
  • नायब तहसीलदार ने लगाया मारपीट का आरोप
  • तहसीलों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका : Naib Tehsildar strike

गिरफ्तारी नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश : Naib Tehsildar strike

राजस्व अधिकारी संघ का कहना है कि घटना के विरोध में 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ का आरोप है कि यदि कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और राजस्व अधिकारियों के साथ मारपीट जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे अधिकारियों का मनोबल कमजोर होगा और प्रशासनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

जमीन के दस्तावेज को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मैनपाट की राजापुर उप तहसील में विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने 14 मई को जमीन संबंधी शाख शोध पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा किया था।सीमा धनकी का आरोप है कि कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ। 27 मई को जब वे अपने दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने उप तहसील कार्यालय पहुंचीं तो नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उनकी बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें दूसरे कार्यालय से हस्ताक्षर कराने की बात कही।

विधायक के पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद : Naib Tehsildar strike

सीमा धनकी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को दी। आरोप है कि इसके बाद विधायक के समर्थक उप तहसील कार्यालय पहुंच गए।बताया जा रहा है कि शाम के समय विधायक ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीलदार तुषार मानिक को दोबारा राजापुर बुलाया। उनके साथ एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

नायब तहसीलदार ने लगाया मारपीट का आरोप

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने अभद्रता के आरोप को लेकर उनसे मारपीट की। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया था और केवल नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने को कहा था।तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई की और विधायक ने भी उनके साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव किया और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला।

तहसीलों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका : Naib Tehsildar strike

राजस्व अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते प्रदेशभर की तहसीलों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित कई राजस्व कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारी संघ ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।

Digital Banking Training CG : अब तक 730 युवाओं ने सीखी डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर सुरक्षा वित्तीय साक्षरता
छत्तीसगढ़ में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: रायपुर में युवक और बिलासपुर में महिला का शव बोरी में मिला
From struggle to success : बस्तर के हॉस्टल से निकले 11 खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीत रहे पदक
Paddy Procurement System : पारदर्शी धान खरीदी से बदली किसानों की तस्वीर, सरगुजा में व्यवस्था बनी भरोसे की मिसाल
E-City Bus in raipur : इन 16 प्रमुख मार्गों पर चलेंगी 100 ई-सिटी बसें, देखें प्रस्तावित रूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?