CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 मई । राजनांदगांव पुलिस ने शहर में लगातार हो रही बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए राजस्थान के अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। (Inter-state theft gang busted)

पुलिस के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों की छत के रास्ते अंदर घुसकर नगदी और कीमती सामान चोरी किए जा रहे थे। इन मामलों में कोतवाली थाना में चार अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गिरोह (Inter-state theft gang busted) की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को गिरफ्तार किया। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर राजनांदगांव लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने महावीर चौक स्थित हार्डवेयर दुकान, मेडिकल स्टोर, वॉच शॉप और साड़ी दुकान समेत कई प्रतिष्ठानों में लाखों रुपए की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

फिलहाल हरिश उर्फ हरिया चरपोटा, परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा और सुनील चरपोटा फरार हैं। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त
Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा
BMW Stunt : तेज रफ्तार गाड़ी की छत से युवती का नाच बना मुसीबत, वीडियो फैलते ही पुलिस ने दबोचा युवक
Raipur Ganesh Pandal Controversy : रायपुर गणेश पंडाल में आइटम सॉन्ग पर 4 घंटे हंगामा और अब FIR
रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?