CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mary Kom Affair Controversy : शादीशुदा रहते मैरी कॉम का अफेयर था, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा

Mary Kom Affair Controversy : शादीशुदा रहते मैरी कॉम का अफेयर था, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। भारत की दिग्गज मुक्केबाज, ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम (Mary Kom Affair Controversy) एक बार फिर निजी जीवन को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मैरी कॉम के एक्स-हसबैंड करुंग ओंखोलेर ने उन पर शादी के दौरान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में ओंखोलेर ने दावा किया कि मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर सहित कई लोगों के साथ संबंध था, जिसे लेकर उनके परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था।

Contents
  • 2013 में जूनियर बॉक्सर से अफेयर का आरोप
  • 2017 से बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े व्यक्ति के साथ संबंध का दावा
  • तलाक के बाद बयानबाजी तेज
  • धोखाधड़ी के आरोप पर आमने-सामने

2013 में जूनियर बॉक्सर से अफेयर का आरोप

करुंग ओंखोलेर ने कहा कि सबसे पहले वर्ष 2013 में मैरी कॉम (Mary Kom Affair Controversy) का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर सामने आया था। इस मुद्दे को लेकर दोनों परिवारों में तीखा झगड़ा हुआ था, हालांकि बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने परिवार और बच्चों की वजह से विवाद को सार्वजनिक नहीं किया।

2017 से बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े व्यक्ति के साथ संबंध का दावा

ओंखोलेर ने आगे आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के बाद मैरी कॉम का उनकी बॉक्सिंग एकेडमी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ रिश्ता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध के व्हाट्सएप मैसेज उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं और उस व्यक्ति का नाम भी उन्हें पता है। ओंखोलेर ने कहा, “मैं अब तक चुप रहा, लेकिन अब सच सामने लाना जरूरी है।”

तलाक के बाद बयानबाजी तेज

गौरतलब है कि पिछले साल मैरी कॉम (Mary Kom Affair Controversy) और करुंग ओंखोलेर का तलाक हो चुका है। मैरी कॉम ने 30 अप्रैल 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर किसी भी रिश्ते में होने से इनकार किया था। वहीं ओंखोलेर का कहना है कि मैरी किसी और के साथ रहना चाहती थीं, इसी कारण उनके रिश्ते में दरार आई। उन्होंने कहा कि अगर मैरी दूसरी शादी करना चाहती हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन पर झूठे आरोप न लगाए जाएं।

धोखाधड़ी के आरोप पर आमने-सामने

इस पूरे विवाद को और गंभीर बनाते हुए मैरी कॉम ने इसी हफ्ते एक टीवी शो में खुलासा किया था कि उन्होंने 2023 में अलग होने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि करुंग ओंखोलेर ने उनके बॉक्सिंग करियर से कमाई गई रकम में धोखाधड़ी की। मैरी का आरोप है कि उनके एक्स-हसबैंड ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर लोन लिया, संपत्ति गिरवी रखी और कुछ संपत्तियां अपने नाम ट्रांसफर कर लीं।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओंखोलेर ने कहा, “वह कहती हैं कि मैंने पांच करोड़ रुपये चुराए हैं। मेरा बैंक अकाउंट चेक कर लिया जाए। 18 साल हम साथ रहे, आज मैं दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा हूं। वह एक सेलेब्रिटी हैं, जो कहेंगी तो कुछ लोग मानेंगे, कुछ नहीं।” मैरी कॉम और उनके एक्स-हसबैंड के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते यह मामला अब खेल जगत से निकलकर सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।

High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
IND vs WI T20 World Cup 2026: इतिहास बदलेगी टीम इंडिया तो सेमीफाइनल तय, ईडन गार्डन्स में विंडीज से करो या मरो की जंग
ICC Team Rankings : टी-20 और वनडे में टीम इंडिया का दबदबा, टेस्ट में ये टीम है नंबर वन
This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?