CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अफेयर के शक में नाबालिग ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: रायपुर में बेरहमी से किया हमला, बॉयफ्रेंड ने लगाया धोखे का आरोप..

अफेयर के शक में नाबालिग ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: रायपुर में बेरहमी से किया हमला, बॉयफ्रेंड ने लगाया धोखे का आरोप..

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च |

रायपुर में नाबालिग बॉयफ्रेंड ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला। आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चम्मच घुसा दिया। गले और शरीर के अन्य हिस्सों में हमलाकर हत्या की है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के मोहदी ​​​​​गांव ​​का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम सरिता यादव (28) है। वह विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली थी। आरोपी को शक था कि महिला का किसी दूसरे व्यक्ति से भी अफेयर है, इसलिए वह उससे बात नहीं करती है। वह अपने पति और उसे धोखा दे रही है। इससे नाराज वारदात को अंजाम दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 23 मार्च को धरसींवा इलाके के मोहदी गांव के खेत में सरिता यादव की लाश मिली थी। महिला के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पता चला कि, विधानसभा थाने में 22 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।

पुलिस की जांच में पता चला कि ममता का 17 साल के नाबालिग से अफेयर था, लेकिन पिछले कई दिनों से उसने नाबालिग के साथ बातचीत बंद कर दी थी। नाबालिग से विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस को नाबालिग पर हत्या करने का शक गहराया। आरोपी पहले भी रेप केस में जेल जा चुका है।

बातचीत के बहाने से बुलाया और बाइक पर बैठाकर ले गया

CSP पूर्णिमा लांबा ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा गर्लफ्रेंड को 20 मार्च को बातचीत के बहाने से बुलाया था, फिर उसे बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा इलाके के मोहदी गांव ले गया।

इस दौरान उसने महिला के गले पर चम्मच से वार कर दिया। जब महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों में वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने रेप के बाद हत्या दिखाने की साजिश रची।

महिला को मारकर किया अर्धनग्न

नाबालिग ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा महिला के शरीर से कपड़ों को भी उतारकर फेंक दिया। महिला को अर्धनग्न कर दिया, जिससे पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक महिला के 2 बच्चे हैं, जो करीब 5 और 7 साल के हैं। महिला अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। पुलिस ने नाबालिग, उसके दोस्त समीर निषाद (19) और कोमल धीवर (19) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 2 आरोपियों को जेल और मुख्य आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है।

Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार
Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के नाम पर ठगी की कोशिश, पहले बनाई फेक आईडी फिर लोगों को भेजे मैसेज, साइबर ठग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कल “भारत बंद” हो सकता है बेअसर 🛑 चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नहीं दिया समर्थन 🔵 कहा- “छोटे व्यापारियों को होगा नुकसान”
Raipur Police arrests opium-doda smuggler : 15 लाख का सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bus Accident : मवेशी को बचाने मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से ज्यादा यात्री घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बस हादसा (Jashpur…

FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले ASI…

Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : शासकीय आवास (Rajnandgaon…

Job Fair 2026 : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 174 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : जॉब फेयर (Job…

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?