CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला

Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला

By Newsdesk Admin
21/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप (Wife Murder Korba) ले लिया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी सुकृता साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बहन अस्पताल में भर्ती हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती की है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घर के अंदर अपनी पत्नी सुकृता साहू पर चापड़ और अन्य धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और पड़ोसियों ने तुरंत डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल (Wife Murder Korba) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुकृता साहू को मृत घोषित कर दिया। मां और बहन का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। चरित्र शंका और पैसों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि पहले भी पत्नी की शिकायत पर आरोपी जेल जा चुका था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल (Wife Murder Korba) है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज से ठंड दे सकती है राहत, कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना
पुलिस विभाग में 4 ASP, 44 DSP समेत 48 अधिकारियों का जम्बों तबादला आदेश जारी…देखिये…कौन कहां गया..
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं
Chhattisgarh Suicide Case : खेत गए थे परिजन, अचानक सुनाई दी बच्चे की रोने की आवाज, नजारा देख दहल गया परिवार
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर गिरेगी गाज़, कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में हुआ बड़ा फैसला..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?