CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : IAS अधिकारी का ‘काला साम्राज्य’ और पत्नी का मनी लॉन्ड्रिंग जाल

IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : IAS अधिकारी का ‘काला साम्राज्य’ और पत्नी का मनी लॉन्ड्रिंग जाल

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के वसई-विरार में हुए अवैध निर्माण घोटाले (IAS Officer Anil Pawar Corruption Case) ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम को हिला दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें वसई-विरार सिटी नगर निगम (VVCMC) के पूर्व कमिश्नर अनिल पवार को इस पूरे भ्रष्टाचार जाल का केंद्र बताया गया है।

Contents
  • कैसे हुआ 169 करोड़ का घोटाला
  • IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : पत्नी ने बनाई ब्लैक मनी को वाइट करने की मशीन
  • ED ने जब्त की 71 करोड़ की संपत्ति
  • IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : चार मुख्य हाइलाइट्स
  • ईडी की रिपोर्ट में काला नेटवर्क उजागर

कैसे हुआ 169 करोड़ का घोटाला

ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल पवार ने अपने कार्यकाल के दौरान 41 अवैध इमारतों को मंजूरी दी। इसके बदले मोटी रिश्वत ली गई। आरोप है कि उन्होंने अपने अधीन काम करने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स का गिरोह बनाया, जो परमिशन के लिए तय दर पर कमीशन वसूलते थे।


इन पैसों को सफेद बनाने के लिए उन्होंने परिवार के नाम पर कंपनियां बनाईं और वही से मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering by IAS Officer) का खेल शुरू हुआ।

IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : पत्नी ने बनाई ब्लैक मनी को वाइट करने की मशीन

चार्जशीट में बताया गया है कि अनिल पवार की पत्नी भारती पवार इस मनी सर्कुलेशन की मुख्य कड़ी थीं। उन्होंने कई कंपनियों और फर्म्स में डायरेक्टर व शेयरहोल्डर बनकर करोड़ों रुपए को बैंकिंग चैनल से वैध दिखाया।


इन पैसों से सोना, हीरे, महंगी साड़ियां, फार्महाउस और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स खरीदे गए। जांच में यह भी सामने आया कि इस काम में उनकी दो बेटियां और सास की भी मदद ली गई।

ED ने जब्त की 71 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया है—अनिल पवार, वीवीसीएमसी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर वाई. शिवा रेड्डी, और बिल्डर सीताराम गुप्ता व अरुण गुप्ता। एजेंसी ने अब तक 71 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें से लगभग 44 करोड़ की संपत्ति अनिल पवार से जुड़ी बताई जा रही है।


ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रिश्वत की दर तय थी—शहरी क्षेत्र में 20-25 रुपए प्रति वर्ग फुट और ग्रीन जोन में 62 रुपए प्रति वर्ग फुट। वहीं, पहले से बने अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के लिए 150 रुपए प्रति वर्ग फुट तक वसूले जाते थे, जिसमें से 50 रुपए पवार का निजी हिस्सा था।

IAS Officer Anil Pawar Corruption Case : चार मुख्य हाइलाइट्स

  • IAS अधिकारी अनिल पवार ने तीन साल में 169 करोड़ रुपए रिश्वत से कमाए।
  • पत्नी भारती पवार ने ब्लैक मनी को वैध करने का पूरा सिस्टम खड़ा किया।
  • ED ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 71 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
  • रिश्वत की दर तय थी—ग्रीन जोन में 62 रुपए, शहर में 25 रुपए प्रति वर्ग फुट।

ईडी की रिपोर्ट में काला नेटवर्क उजागर

चार्जशीट में खुलासा हुआ कि पवार और रेड्डी की व्हाट्सएप चैट से महंगे गहनों, आईफोन और 70 हजार रुपए के पेन की खरीद का पता चला।


इसके अलावा, श्रुतिका एंटरप्राइजेज, जनार्दन एग्रो सर्विस, एंटोनोव वेयरहाउसिंग पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों के माध्यम से करोड़ों का कैश सिस्टमेटिक तरीके से वैध किया गया।


ईडी का कहना है कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक पूरा “कॉरपोरेट-क्राइम मॉडल” (Corporate Corruption Network) था।

Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार
Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BSP ने शाहू जयंती पर भरी हुंकार, आकाश आनंद बोले- ‘राज्य में मायावती…’
Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानिए अब कितना चल रहा है गोल्ड का भाव
Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह
CG Naxalite Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नेशनल पार्क में मुठभेड़, रातभर चली गोलाबारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?