CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BSP ने शाहू जयंती पर भरी हुंकार, आकाश आनंद बोले- ‘राज्य में मायावती…’

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BSP ने शाहू जयंती पर भरी हुंकार, आकाश आनंद बोले- ‘राज्य में मायावती…’

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

27 जून 2025 :

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. गुरुवार को पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चुनावी बिगुल फूंका. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी मायावती का सुशासन मॉडल लागू किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आकाश आनंद ने छत्रपति शाहूजी महाराज को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा, ‘शाहूजी वह पहले शासक थे, जिन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दलित-पिछड़ों को समाज में सम्मान दिलाया. उन्होंने जातिवाद, अंधविश्वास और महिला विरोधी सोच के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी.”

उन्होंने कहा कि शाहूजी ने सिर्फ शासन नहीं किया बल्कि समाज को दिशा दी. यही वजह है कि उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की उच्च शिक्षा का खर्च उठाकर एक नई परंपरा की शुरुआत की. आकाश आनंद ने कहा, “आज बिहार को फिर से ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है.”

BSP का नारा- ‘बदलाव बहुजन के हाथ’

अपने भाषण में आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहन मायावती ने 4 बार मुख्यमंत्री बनकर बहुजन समाज के लिए शिक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा. उन्होंने कहा कि हम वही मॉडल बिहार में भी लागू करेंगे, जो समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बना सके.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता अब पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और अब बदलाव की बागडोर बहुजन समाज के हाथ में आनी चाहिए.

समारोह में BSP के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बहन मायावती ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर अडिग रहते हुए हम बाबा साहेब और शाहूजी महाराज के सपनों को बिहार में साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं.” उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनावी रणनीति तैयार कर ली है और जिलावार संगठन को मजबूती देने पर पूरा जोर दिया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के जरिए BSP ने यह संकेत दे दिया कि वह आगामी चुनाव में केवल सांकेतिक भागीदारी नहीं बल्कि पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी. पार्टी बहुजन वोटबैंक को एकजुट कर खुद को सत्ता और विपक्ष के पारंपरिक चेहरों के विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने की रणनीति पर काम कर रही है. पटना से हुआ यह आगाज BSP के लिए केवल समारोह नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलाव की एक खुली चुनौती भी है.

Budh Purnima 2026 : बुद्ध पूर्णिमा कब है, 30 अप्रैल या 1 मई? अभी दूर करें कन्फ्यूजन, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
‘अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है’, शेख हसीना ने अपने समर्थकों से कहा- मैं वापस आ रही हूं
“SP-DSP को जेब में रखते हैं”… नकली पिस्टल के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे किया काबू
Driving License Renewal Rules 2026: एक्सपायर लाइसेंस को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए रिन्यूअल के नए नियम और ऑनलाइन प्रक्रिया
इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर महिला ने लगाई फांसी, लिव-इन पार्टनर फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath Mother Funeral
Yogi Adityanath Mother Funeral : मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Funeral : मां को अंतिम…

Rahul Gandhi Remark
Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

Rahul Gandhi Remark : संगठन के महासचिव और…

Korba JB Hotel Gambling Case
Korba JB Hotel Gambling Case : कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 18,800 रुपए जब्त

Korba JB Hotel Gambling Case : गौरतलब है…

Paddy Crop Loss Compensation Demand
Paddy Crop Loss Compensation Demand : धान नुकसान पर कांग्रेस की मांग, किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: दीपक बैज

Paddy Crop Loss Compensation Demand : खराब मौसम…

Bilaspur Swadeshi Mela
Bilaspur Swadeshi Mela : बिलासपुर में स्वदेशी मेले की शुरुआत, 18 राज्यों के उत्पादों के लगे स्टॉल

Bilaspur Swadeshi Mela : आयोजकों के मुताबिक, मेला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?