CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर महिला ने लगाई फांसी, लिव-इन पार्टनर फरार

इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर महिला ने लगाई फांसी, लिव-इन पार्टनर फरार

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। अंजली राजपूत नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो अपलोड करने के कुछ देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Contents
  • लिव-इन में रह रही थी महिला
  • पहले हो चुकी थी लव मैरिज
  • बहन से साझा किया था दर्द
  • इंस्टाग्राम वीडियो बना आखिरी संकेत
  • पुलिस जांच में जुटी

वीडियो में बैकग्राउंड ऑडियो चल रहा था— “जब तक कोई सुसाइड न कर ले तब तक लोग मानते कहां हैं कि मरने वाला कितने दर्द में था।”

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि लिव-इन पार्टनर आकाश गौतम मौके से फरार हो गया।

लिव-इन में रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक (उत्तर प्रदेश के कानपुर) अंजली राजपूत पिछले 5 महीनों से नौबस्ता क्षेत्र में आकाश गौतम नाम के ऑटो ड्राइवर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

सोमवार देर रात उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया और उसके कुछ देर बाद कमरे में फांसी लगा ली।

जब आसपास के लोगों ने सुबह दरवाजा नहीं खुलते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया तो अंजली का शव फंदे से लटका मिला।

पहले हो चुकी थी लव मैरिज

परिवार के अनुसार अंजली की 9 साल पहले नौबस्ता के ही एक पेंटर आकाश गुप्ता से लव मैरिज हुई थी।

इस रिश्ते से उसके दो बच्चे भी हुए— आर्यन और आर्य। लेकिन आपसी विवाद के चलते पति ने बच्चों को अपने पास रखकर अंजली को छोड़ दिया।

इसके बाद अंजली लंबे समय तक मानसिक तनाव में रही। परिवार ने भी उससे दूरी बना ली थी।

बहन से साझा किया था दर्द

अंजली की बड़ी बहन ने बताया कि पति और बच्चों से अलग होने के बाद वह टूट चुकी थी।

वह अक्सर बच्चों को याद करके रोती और कहती कि पति उसकी तकलीफों को नहीं समझता।

अंजली ने बहन से कई बार कहा था कि उसे अब जिंदगी जीने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा। इसी दौरान उसकी मुलाकात आकाश गौतम से हुई और दोनों साथ रहने लगे।

इंस्टाग्राम वीडियो बना आखिरी संकेत

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले अंजली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो के शब्दों से साफ जाहिर हो रहा था कि वह गहरे मानसिक तनाव में थी। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।

घटना के बाद उसका लिव-इन पार्टनर आकाश गौतम घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी नौबस्ता शरद तिलहर ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने अंजली के मोबाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
Raigarh Elephant Workshop : हाथियों की मौत पर रायगढ़ में मंथन आज, देहरादून-बरेली के विशेषज्ञ बताएंगे मौत के रहस्य
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Aunty पुलिस बुला लेगी…..स्कूल में टल्ली हो नागिन डांस करने लगे एक नहीं दो-दो गुरुजी, बच्चों ने कहा – वाह..मास्साब, गजब…❗तभी आ धमकी पुलिस, डायल 112 टीम ने शराबी टीचर्स को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बड़ा सड़क हादसा: इंदौर से पुरी जा रहे छह युवकों की मौत, ड्राइवर सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार…

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?