CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supreme Court Relief : जमानत पर छूटे अफसरों को अब ईडी ने घेरा, 3,200 करोड़ शराब घोटाले में 30 अफसरों को समन जारी

Supreme Court Relief : जमानत पर छूटे अफसरों को अब ईडी ने घेरा, 3,200 करोड़ शराब घोटाले में 30 अफसरों को समन जारी

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Supreme Court Relief
Supreme Court Relief

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपित आबकारी विभाग के 30 अफसरों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। ये वही अफसर हैं, जिन्हें इसी घोटाले को लेकर ईओडब्लयू में दर्ज केस में (Supreme Court Relief) मिली है और जमानत पर हैं। जिन आबकारी अफसरों को समन जारी किया गया है, उनमें एक अतिरिक्त कमिश्नर, पांच उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त, सात जिला आबकारी अधिकारी समेत तीन अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से सात अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने प्रदेश के सभी जिलो में पदस्थ रहे तत्कालीन करीब 30 आबकारी अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। जांच एजेंसी ने मनी लांड्रिंग को लेकर पीएमएलए की धारा 50 के तहत पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें ईडी ने साफ कर दिया है कि (Supreme Court Relief) मिलने के बावजूद अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी।

इस घोटाले की जांच ईओडब्लू भी कर रही है। उसने चार्जशीट में उक्त अधिकारियों के नाम शामिल किए हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये अफसर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के लिए रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में जाने के लिए कहा था। इस पर पिछले दिनों 28 आबकारी अधिकारी रायपुर की ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर इन्हें जमानत दी है। इसी जमानत को मीडिया रिपोर्ट्स ने (Supreme Court Relief) बताया था।

इन अफसरों को भेजा गया नोटिस

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, उपायुक्त अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पटले, नीतू नोतानी ठाकुर, नोहर सिंह ठाकुर, प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, आलेख राम सिदार, आशीष कोसम और राजेश जयसवाल के साथ ही सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जीएस नुरूटी, वेदराम लहरे और एलएल ध्रुव, जिला आबकारी अधिकारी (डीइओ) इकबाल खान, मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह, सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी जेआर मंडावी, देवलाल वैद्य, एके अनंत और सहायक जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव, नितिन खंडूजा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंजूश्री कसार व एके सिंह शामिल हैं। ये सभी वर्ष 2019 और 2023 के बीच जिलों में तैनात थे।

ईडी की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि इस घोटाले में फंसे अफसरों को सिर्फ (Supreme Court Relief) मिलने से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि मनी लांड्रिंग के पूरे मामले की गहराई से पड़ताल होगी।

शादी से पहले टूट गए दूल्हे के सारे अरमान, पलक झपकते ही आंखों के सामने से गायब हो गई दुल्हन
Doctors Prescription Clarity Case : हाई कोर्ट ने कहा – डाक्टरों के लिए स्पष्ट व पठनीय पर्ची लिखना कानूनी अनिवार्यता
फॉर्म हाउस पर चली गोली : एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया
बारिश का कहर: नदी में आया ऊफान, खेत में काम कर रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत…
PCI Chairman Bail : पीसीआई अध्यक्ष को भ्रष्टाचार केस में राहत, कोर्ट ने कहा– ठोस सबूत नहीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?