CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PCI Chairman Bail : पीसीआई अध्यक्ष को भ्रष्टाचार केस में राहत, कोर्ट ने कहा– ठोस सबूत नहीं

PCI Chairman Bail : पीसीआई अध्यक्ष को भ्रष्टाचार केस में राहत, कोर्ट ने कहा– ठोस सबूत नहीं

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
PCI Chairman Bail
PCI Chairman Bail

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआइ) के अध्यक्ष मोंटू एम पटेल को भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा, प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ लगाए गए आरोप किसी ठोस सामग्री से समर्थित नहीं हैं। कोर्ट ने पटेल को एक रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानती पर अग्रिम जमानत दे दी। साथ ही साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं करने और जांच में सहयोग करने की शर्त लगाई।

विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने कहा कि अदालतों का यह कर्तव्य है कि वे व्यक्ति की स्वतंत्रता व जांच एजेंसी के अधिकार के बीच संतुलन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपित की स्वतंत्रता की रक्षा करना कोर्ट का दायित्व है, क्योंकि आरोप बिना स्पष्ट प्रमाण के लगाए गए हैं। पटेल न तो फरार होने की कोशिश कर रहे हैं और न ही उनसे कोई जब्ती अपेक्षित है। उन्होंने जांच में सहयोग किया है और उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है।

सीबीआइ के पास नहीं है साक्ष्य

कोर्ट ने सवाल उठाया कि सीबीआइ पांच हजार करोड़ की रिश्वत की राशि तक कैसे पहुंची, जब न तो कोई दस्तावेजी साक्ष्य है और न ही यह राशि किसी पूछताछ में सामने आई। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपों में जिन 118 करोड़ रुपये की संपत्तियों का उल्लेख है, उनकी खरीद की तारीख और स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में आरोपों की विश्वसनीयता और भी संदिग्ध हो जाती है। कोर्ट ने कहा कि दो वर्ष से अधिक जांच के बावजूद अभियोजन पक्ष आरोपित द्वारा किसी भी व्यक्ति से रिश्वत लेने या अनुचित लाभ लेने का कोई स्पष्ट सुबूत पेश नहीं कर सका है। सीबीआइ ने पटेल के परिसरों पर तलाशी ली थी। उन पर फार्मेसी कालेजों की मान्यता प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, प्रभाव का दुरुपयोग और गड़बड़ियों के आरोप लगे थे।

Pen Cap In Windpipe Case : युवक की श्वासनली से निकला प्लास्टिक ढक्कन, 5 साल तक खांसी की वजह निकली पेन की कैप
Russia Weapons Failure : पिछली जंग में खुली ईरान की सैन्य कमजोरियां, रूस से मिले हथियार हमलों को रोकने में रहे बेअसर
Bank Robbery : नकाबपोशों ने SBI शाखा से दिनदहाड़े लूटा 21 करोड़ और सोना
Period Isolation Case: पीरियड्स आते ही मां ने बेटी को दो साल अंधेरे कमरे में किया कैद
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Domestic Workers Strike: बिलासपुर में 400 बाइयों की हड़ताल से थमी रसोई, कई घरों में सुबह की चाय भी नहीं बनी

17/01/2026
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

सिंधु पर हमला तो दहाड़ से बहरे हो जाओगे’: बिलावल की चेतावनी, ख्वाजा आसिफ ने भी दी युद्ध की धमकी!

02/05/2025
Indigo Flights Cancelled
देश-दुनिया

Indigo Flights Cancelled : इंडिगो पर यात्रियों ने लगाया गंभीर आरोप, हर जगह मची अफरा-तफरी

05/12/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गमनोरंजन

Punjab Kings vs Rajasthan Royals : अजेय पंजाब की टक्कर राजस्थान से, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला?

28/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?