CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cow Vigilante Violence : मृत गाय की कर रहा था सफाई, गो सेवकों ने हत्या का आरोप लगाकर की मारपीट

Cow Vigilante Violence : मृत गाय की कर रहा था सफाई, गो सेवकों ने हत्या का आरोप लगाकर की मारपीट

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Cow Vigilante Violence
Cow Vigilante Violence

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। मोची मृत गाय की सफाई (Cow Vigilante Violence) कर रहा था। तभी गो सेवकों ने वहां पहुंचकर मोची पर गो हत्या का आरोप लगाकर मारपीट की। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल किया। उस पर गो हत्या का आरोप लगाकर थाने में जुर्म दर्ज करा दिया गया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत अजाक थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बिलासपुर जिले के हिर्री क्षेत्र के धौंराभाठा में रहने वाला विदेशी लहरे (45) ने मारपीट (Cow Vigilante Violence) की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को वे गांव में मृत मवेशी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आकांक्षा कौशिक अपने साथियों को लेकर वहां पहुंची। युवती और उसके साथियों ने गोहत्या का आरोप लगाकर विदेशी लहरे की पिटाई शुरू कर दी। जब उन्होंने बताया कि यह काम वे अपने पूर्वजों के समय से करते आ रहे हैं, इसके बाद भी उन्होंने मारपीट की।

साथ ही मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गो हत्या का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने अजाक थाने में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और बीएनएस की धारा 296, 3(5) व 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कराया इलाज, अब भी हैं परेशान

पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने झूठा आरोप लगाकर उनकी पिटाई (Cow Vigilante Violence) की। मारपीट से घायल विदेशी लहरे का पुलिस ने इलाज कराया। उनके सीने और शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोटें आई थीं। इलाज के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब भी वे शरीर के अंदरूनी हिस्सों में दर्द से परेशान रहते हैं। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो बनाकर किया वायरल

पीड़ित ने बताया कि आरोपित बड़ी संख्या में गांव पहुंचकर हंगामा (Cow Vigilante Violence) करते हुए मारपीट कर रहे थे। इस बीच उन्होंने पीड़ित का अर्धनग्न अवस्था का वीडियो बनाया। साथ ही कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। उन्होंने वीडियो की फोरेंसिक लैब से जांच कराने और आरोपित को सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस पर भी लगाए लापरवाही के आरोप

पीड़ित ने बताया कि बिल्हा थाने में विरेंद्र बारमते ने भी आकांक्षा कौशिक, सोम निर्णेजक और सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। तब पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित को मुचलका जमानत दे दी थी। बाद में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। मामले की जांच (Cow Vigilante Violence) में लापरवाही के कारण आरोपित के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस पर गो रक्षक दल के सदस्यों के दबाव में आकर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है।

“कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
India NZ T20 Match Raipur : टी-20 जंग से पहले रायपुर में उतरीं दोनों टीमें, स्टेडियम में आज होगी तैयारी
CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत
Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ…

PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे
PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि…

Shyam Baba Temple
Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और…

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?