CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपाल में युवक के मर्डर में दो किन्नर फरार:CCTV में कैद हुई वारदात, पुरानी रंजिश के चलते मृतक ने ही किया था पहला वार

भोपाल में युवक के मर्डर में दो किन्नर फरार:CCTV में कैद हुई वारदात, पुरानी रंजिश के चलते मृतक ने ही किया था पहला वार

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

भोपाल , 17 मार्च 2025 :

भोपाल में रविवार सुबह आदिल नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार किन्नरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। तलैया थाना पुलिस के अनुसार, नवाब और अलबीरा नाम के किन्नरों पर आरोप है कि उन्होंने छुरी मारकर आदिल की हत्या की। थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आदिल की किन्नरों से पुरानी रंजिश थी और वह छुरी लेकर उनके पास पहुंचा था। इस दौरान अपना बचाव करते हुए किन्नरों ने आदिल पर पलटवार किया, जिससे उसकी मौत हो गई

पुलिस के अनुसार आदिल और किन्नर समुदाय के कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते यह विवाद हुआ, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के मुख्य कारण का खुलासा किया जाएगा। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि इससे पहले मृतक आदिल पर साल 2024 में छुरी रखने को लेकर आर्म एक्ट और एक मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।

डेढ़ साल पहले जहांगीराबाद में हुआ था भाई का मर्डर

वारदात रविवार सुबह करीब 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। उसके भाई ने बताया- सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए

करीब 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि गंभीर रूप से घायल आदिल सड़क पर पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे और आदिल को हमीदिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से तलैया थाना महज 200 मीटर दूर है। आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर बरखेड़ी का मर्डर जहांगीराबाद इलाके में हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- किन्नरों ने हमला किया

प्रत्यक्षदर्शी मुन्नवर अली ने कहा, ‘मैंने देखा कि चार किन्नर आदिल को लात-घूंसे मार रहे थे। हमने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। झगड़े में एक किन्नर को भी चोट लगी है। एक अन्य के हाथ में जख्म हुआ है।

ATM Theft Case: कटनी में थाने के पास ही चोरों ने उखाड़ ले गया बैंक एटीएम, 11 लाख कैश सहित फिल्मी अंदाज़ में फरार
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज
Chhattisgarh Rice Diversity : छत्तीसगढ़ के धान ने आकर्षित किया उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों को
Meat Shop Ban Raipur : इन दो तारीखों पर शहर की रसोई में बदल जाएगा मंजर, कारोबारियों के लिए जारी सख्त आदेश
Daycare Child Abuse Raipur: डे-केयर स्कूल में अमानवीय व्यवहार, 3 साल की बच्ची का सिर दीवार से टकराया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?