CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Seizure : लग्जरी गाड़ी की पिछली सीट में बना था गुप्त हिस्सा, जांच हुई तो सबके उड़ गए होश

Gold Seizure : लग्जरी गाड़ी की पिछली सीट में बना था गुप्त हिस्सा, जांच हुई तो सबके उड़ गए होश

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share
Gold Seizure
Gold Seizure

सीजी भास्कर, 19 मई। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा इलाके में देर रात चल रही वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम को एक लग्जरी (Gold Seizure) कार पर शक हुआ। गाड़ी को रोकते ही उसमें बैठे तीन युवक घबराए हुए नजर आए। पूछताछ के दौरान उनके जवाब भी बार बार बदलते रहे, जिसके बाद पुलिस ने कार की गहन तलाशी शुरू की।

Contents
  • वाहन जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता : Gold Seizure
  • बैग के अंदर मिले सोने के जेवर
  • आयकर विभाग को भेजी गई सूचना

जांच जैसे ही आगे बढ़ी, कार की पिछली सीट के भीतर बने एक गुप्त हिस्से से भारी मात्रा में सोने के जेवर निकलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। सड़क किनारे काफी देर तक कार्रवाई चलती रही और आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई।

वाहन जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता : Gold Seizure

जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के एनएच 353 स्थित रेहटीखोल नाका में 17 मई 2026 को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उड़ीसा की तरफ से आ रही वोक्सवैगन कार क्रमांक जीजे 03 एनपी 4230 को रोककर जांच की गई।

कार में सवार युवकों ने अपना नाम जयेश अकबरी, सुनीत और रूशी अग्रावत बताया। तीनों गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने जब वाहन की बारीकी से जांच की तो पिछली सीट के नीचे अलग से बनाया गया चेम्बर मिला।

बैग के अंदर मिले सोने के जेवर

तलाशी के दौरान पुलिस को दो पीठ्ठू बैग मिले। इन बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स रखे हुए थे। बॉक्स खोलने पर उनमें अलग अलग प्रकार के सोने के आभूषण पाए गए। जांच में सोने का कुल वजन 7512.488 ग्राम निकला।

जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये बताई (Gold Seizure) जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से सोने के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

आयकर विभाग को भेजी गई सूचना

दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने पूरा सोना जब्त कर लिया। मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्रवाई (Gold Seizure) की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भी भेज दी गई है ताकि आगे की जांच की जा सके। फिलहाल तीनों युवकों से पूछताछ जारी है।

CG News 🔵 MLA रिकेश ने की “वायरल सिंगर मालती” के टैलेंट की कद्र 🟣 वीडियो बनाने के लिए भेंट किया मोबाइल और स्पीकर 🟠 देखिए विडियो
Teacher Dismissed : वायरल ऑडियो के बाद बड़ी कार्रवाई, जांच में नहीं मिला संतोषजनक जवाब, शिक्षक की नौकरी गई
Property Fraud Case Raipur : बेटे और दोस्त पर मां की जमीन बेचने का आरोप, दो सौदों में लिया लाखों का एडवांस
Deepti Sharma’s explosive performance : महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास
Cut government spending : अफसरों के दौरे कम, अब ऑनलाइन बैठकों पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs England 2nd T20 : मैनचेस्टर में भारत की रोमांचक हार, इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया

India vs England 2nd T20

Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर

Gariaband flood rescue

Alpha box office collection : बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, दो दिन में 37.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Alpha box office collection

Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

Iran High Alert

SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

SEBI open market buyback

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?