CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rape Accused Teacher Arrest : दुष्कर्म का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार, इधर कमीश्नर ने किया निलंबित

Rape Accused Teacher Arrest : दुष्कर्म का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार, इधर कमीश्नर ने किया निलंबित

By Newsdesk Admin
17/11/2025
Share
Rape Accused Teacher Arrest
Rape Accused Teacher Arrest

सीजी भास्कर, 17 नवंबर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म (Rape Accused Teacher Arrest) के मामले में आरोपित शिक्षक गिरधारी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने अपने स्वजनों के साथ कोतवाली में दर्ज कराए गए शिकायत में बताया था कि वह जुलाई 2024 से आरोपित शिक्षक गिरधारी यादव के घर में काम करने के साथ ही स्कूल में पढ़ाई भी करती है। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक यादव घर में अकेले रहने के दौरान कई बार उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करता रहा।

शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 64 (2)(एम), 65 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 8 के तहत अपराध दर्ज (Rape Accused Teacher Arrest) कर जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई की भनक मिलते ही शिक्षक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस घर पर भी निगरानी बनाए हुए थी। सोमवार की सुबह जैसे ही आरोपित अपने घर पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि शिक्षक कपड़े और रुपये लेकर जिले से बाहर भागने की फिराक में था।

विभाग ने किया निलंबित

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद शिक्षक गिरधारी यादव को सरगुजा के कमीश्नर नरेंद्र दुग्गा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आरोपित शिक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा।

Korba Missing Man Case : एक माह से लापता ग्रामीण का कंकाल जंगल में मिला, आत्महत्या या हत्या, जांच में उलझी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों का टूटता मनोबल, एरिया कमिटी सदस्य दासरू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास नीति से जुड़ा
“पत्नी को फोन न करने और घर के आसपास न दिखने” की धमकी से नाराज़ आरोपी ने दोस्त बुला सरिया, कटर, बेल्ट से किया वार, मौके पर ही ले ली जान, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा                                  
Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत
Health Kiosk : यात्रियों के लिए शुरू हुई सुविधा खुद बनी परेशानी, कई दिनों से बंद पड़ी जांच व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Court Land Dispute : देवस्थल पर न्यायालय भवन का विवाद

Kondagaon Court Land Dispute

Bilaspur Mobile Update Scam : ऑटो अपडेट बना साइबर ठगी का जरिया

Bilaspur Mobile Update Scam

Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing : क्या ट्रिब्यूनल में सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का वर्षों पुराना विवाद?

Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing

Raipur Auto QR Code Registration : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर का नाम

Raipur Auto QR Code Registration

Bemetara murder over old rivalry : छत्तीसगढ़ में खूनी रंजिश: फरसे से हमला कर शख्स की हत्या

Bemetara murder over old rivalry

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?