CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था

Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। बिहार के चर्चित डकैती और गैंगरेप मामले में पिछले करीब 7 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी स्टील फैक्ट्री में मजदूर के रूप में रह रहा था। (Absconding accused of robbery and rape arrested)

Contents
  • स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था आरोपी
  • कर्मचारियों के सत्यापन में लापरवाही आई सामने : Absconding accused of robbery and rape arrested

सूचना के आधार पर सिलतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। सिलतरा पुलिस से आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दी है।

7 साल से फरार था आरोपी, कई गंभीर मामलों में था वांछित :Absconding accused of robbery and rape arrested

सिलतरा पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय यादव साल 2019 में बिहार के जहानाबाद जिले में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगरेप और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं।

वारदात के बाद से वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी पर मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर जहानाबाद पुलिस को आरोपी के रायपुर में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद जहानाबाद पुलिस ने रायपुर पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलने पर सिलतरा चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और बिहार पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था आरोपी

जांच में पता चला कि आरोपी सिलतरा स्थित एक निजी स्टील कंपनी में काम कर रहा था। उसने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर वहां नौकरी हासिल की थी और लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचा हुआ था।

पुलिस ने पुख्ता सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को जहानाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद बिहार पुलिस की टीम उसे आगे की न्यायिक कार्रवाई के लिए अपने साथ बिहार ले गई।

कर्मचारियों के सत्यापन में लापरवाही आई सामने : Absconding accused of robbery and rape arrested

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित कंपनी ने कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन से जुड़े निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया था। इसी लापरवाही के कारण गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी लंबे समय तक फैक्ट्री में काम करता रहा और उसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी।

पुलिस अधिकारियों ने सभी औद्योगिक संस्थानों और कंपनियों से कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Chhattisgarh Naxal Encounter : 5 हजार जवानों ने 300 नक्सलियों को पहाड़ पर घेरा, इसमें खूंखार हिड़मा, देवा और दामोदर भी
Raipur BLO Threat Case: रायपुर में पार्षद पर बीएलओ को धमकाने का आरोप, कांग्रेस ने FIR की मांग तेज की
Big Break : आंध्रप्रदेश की फार्मा कंपनी के कारखाने में लगी आग, 17 कर्मियों की जलकर मौत, 41 झुलसे, 13 की बची जान
Entry of heavy vehicles stopped : उर्स पाक मेले के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, रात में भारी वाहनों की एंट्री बंद
सीहोर: नट-बोल्ट फैक्ट्री में भीषण आग के बाद धमाके, फायर ब्रिगेड जुटी आग बुझाने में..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

Dhamtari Drone Farming
Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कृषि…

Ram-Nami Documentary
Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?