CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PCC Chief Deepak Baij : कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराकर PCC चीफ दीपक बैज ने संविधान की ताकत गिनाई, सरकार पर साधा निशाना

PCC Chief Deepak Baij : कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराकर PCC चीफ दीपक बैज ने संविधान की ताकत गिनाई, सरकार पर साधा निशाना

By Newsdesk Admin
26/01/2026
Share
PCC Chief Deepak Baij
PCC Chief Deepak Baij

सीजी भास्कर 26 जनवरी। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (PCC Chief Deepak Baij) ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान की महत्ता को रेखांकित किया और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

दीपक बैज ने कहा कि आज का दिन समूचे देश के लिए गौरव का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन स्वतंत्र भारत का संविधान (PCC Chief Deepak Baij) लागू हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो न केवल नागरिकों को अधिकार देता है, बल्कि उनके कर्तव्यों का भी स्पष्ट उल्लेख करता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत जैसा वृहद संविधान दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है।

बैज ने आरोप लगाया कि आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिशें सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए PCC चीफ ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार दो साल के भीतर ही पूरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों में से एक भी वादा धरातल पर पूरा नहीं हुआ।

किसानों और महिलाओं के मुद्दे उठाते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन में 16 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने किसानों को कर्ज और नुकसान के दलदल में धकेल (PCC Chief Deepak Baij) दिया है। उन्होंने धान खरीदी दर घटाने और महतारी वंदन योजना में आधी महिलाओं को ही लाभ मिलने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। बैज ने कहा कि एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा अधूरा है, हजारों शिक्षक पद खाली पड़े हैं और लाखों कर्मचारी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। आत्मानंद स्कूलों को बंद करने और स्कूल युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा पर प्रहार का आरोप भी उन्होंने लगाया।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए बैज ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की साजिश (PCC Chief Deepak Baij) की जा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चला रही है, जो फरवरी माह तक जारी रहेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित
Bilaspur Development : बिलासपुर को 260 करोड़ की सौगात, CM साय करेंगे 49 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ BREAKING : कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह
Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?