सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर । दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर सुनवाई में देरी के बीच नया विवाद सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की सुनवाई से जुड़े स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल धमकी देने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। (CJP Leaders Bail Hearing Threat)
यह भी पढ़ें : CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
सुनवाई में देरी को लेकर CJP ने उठाए सवाल : CJP Leaders Bail Hearing Threat
CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि जमानत की सुनवाई के लिए वकील सुबह से पुलिस स्टेशन में मौजूद थे, लेकिन मजिस्ट्रेट के पहुंचने में काफी देरी हुई। उनके मुताबिक, सुनवाई दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, जबकि SEM शाम करीब 5:30 बजे पहुंचे। इस दौरान कथित तौर पर मजिस्ट्रेट ने वहां मौजूद लोगों को धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
रत्ना सिंह ने सुनवाई में हुई देरी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने मजिस्ट्रेट को धमकी दी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि इस घटना को आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की प्रक्रिया से क्यों जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन

हिरासत बढ़ाने का आरोप
CJP ने आरोप (CJP Leaders Bail Hearing Threat) लगाया है कि प्रशासनिक देरी के जरिए उसके नेताओं की हिरासत लंबी की जा रही है। रत्ना सिंह के अनुसार, सरकारी वकील शुरुआती चार दिनों तक कार्यवाही में उपस्थित नहीं हुए और पांचवें दिन पहुंचे। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
जंतर-मंतर मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं दोनों नेता : CJP Leaders Bail Hearing Threat
आशुतोष रांका और सौरव दास को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दोनों पर जंतर-मंतर के बंद गेट को पार कर परिसर में प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया था। दोनों फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
मजिस्ट्रेट को कथित धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं, दोनों नेताओं की जमानत पर सुनवाई में हुई देरी और हिरासत को लेकर विवाद बना हुआ है।
यह भी पढ़ें :Delhi Anti CEC Protest : राहुल गांधी का CJP को समर्थन, रांका-सौरव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
ख़बरें और भी हैं : CJP Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान



