सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को आज कोर्ट में पेश किया गया। उनकी लीगल टीम दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। वहीं, इसी मामले में हिरासत में ली गई AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह करीब 5 बजे रिहा कर दिया गया। (Abhijeet Deepke Arrest Case)
यह भी पढ़ें : CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन
कनॉट प्लेस में रैली से पहले हिरासत में लिए गए थे दीपके : Abhijeet Deepke Arrest Case
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले शुक्रवार को कनॉट प्लेस में आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें :Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

आठ दिनों के भीतर दीपके के खिलाफ दूसरी पुलिस कार्रवाई
पिछले आठ दिनों में दीपके के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें :Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड
नेहा बोरा समेत करीब 150 लोग हिरासत में : Abhijeet Deepke Arrest Case
इसी मामले में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह नेहा बोरा को रिहा कर दिया।
यह भी पढ़ें : CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत
गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर
अब अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान
ख़बरें और भी हैं : Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग



