CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share
Mobile Tower Drama
Mobile Tower Drama

सीजी भास्कर, 02 मई : मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला (Mobile Tower Drama) सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना (Mobile Tower Drama) उत्तर प्रदेश के घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनी मुबारकपुर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी गांव मानिकपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का इसी गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात से नाराज होकर लड़की ने यह खतरनाक कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे लड़की गांव में लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी, तो वे दंग रह गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। वह बार-बार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग करती रही। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इस दौरान प्रेमी या उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने किसी तरह लड़की को शांत कराया। शादी कराने का आश्वासन देकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसके परिजनों को भी बुलाया गया। साथ ही युवक और उसके परिवार से भी संपर्क किया गया है।

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि लड़की नाबालिग है, इसलिए ऐसे मामलों में काउंसलिंग बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति टीम के माध्यम से लड़की को समझाया जा रहा है, ताकि वह सही निर्णय ले सके। साथ ही युवक को भी समझाइश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं (Mobile Tower Drama) भावनात्मक आवेग में लिए गए फैसलों का परिणाम होती हैं, जो कभी भी बड़ा हादसा बन सकती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे शिक्षा और अपने भविष्य को प्राथमिकता दें और विवाह जैसे फैसले सही उम्र और परिस्थितियों में ही लें। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Jammu Kashmir: ‘पाकिस्तान ने खुद के लिए खाई खोदी’, किसने दिया अल्टीमेटम, कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल!
Lucknow dhaba incident: भगवा कपड़े पहनकर नॉनवेज खाने पहुंचे युवक की ढाबे पर पिटाई
Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….
Road Accident Balod: कुत्ते को बचाने में पलटी कार, व्यापारी की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?