CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। दुर्गा पूजा पंडाल में अरबाज़ नामक युवक अपने साथियों के साथ घुस कर महिला श्रद्धालुओं से करने लगा। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल का है जहां घुसकर उपद्रव करने का आरोप है। कलीम, अरबाज़, इमरान और मुख़्तार नामक आरोपियों ने महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की और पंडाल में लगे भगवा ध्वज को नोंच कर नाली में फेंक दिया। उन्होंने पूजा के दौरान बज रहे भजन को बंद कर भोजपुरी गाने चलाने का दबाव बनाया। यह घटना शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पाँचूडीह गाँव की है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि हर साल की तरह इस साल भी वे मंदिर में शारदीय नवरात्रि का आयोजन कर रहे हैं, जिसे असफल करने के लिए कलीम, अरबाज़, इमरान और मुख़्तार ने साजिश रची। शनिवार को ये चारों आरोपित दुर्गापूजा पंडाल में पहुँचे और भगवा ध्वज को नोचकर नाली में फेंक दिया। इसके बाद बिजली का खंभा तोड़ दिया और जनरेटर का तार खींचकर भजन बंद करवा दिया। इन लोगों ने भजन पर गंदी टिप्पणियाँ की और भोजपुरी गाने बजाने का दबाव बनाया। जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं में राम सजीवन, राम प्यारे, रामसूरत वर्मा और हंसराज यादव के नाम शामिल हैं। इन सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए अरबाज़, कलीम, इमरान और मुख़्तार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 324, 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। रविवार (6 अक्टूबर) को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

Kuwait Oil : अचानक थम गया तेल निर्यात, कुवैत में ऐसा क्या हुआ कि एक भी बैरल बाहर नहीं गया

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh : 13 ठिकानों पर दबिश, 5.39 करोड़ का सोना-कैश बरामद, दिग्गजों पर ईडी ने कसा शिकंजा

LPG Gas Theft Case Mahasamund : 1.5 करोड़ की गैस चोरी कर रची लीकेज की झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

IPL 2026 Match Today : हैदराबाद के गढ़ में कोलकाता की अग्निपरीक्षा, प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी केकेआर

Newsdesk Admin 07/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sushasan Tihar : अचानक दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री, ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ

सीजी भास्कर, 3 मई। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के…

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

सीजी भास्कर, 3 मई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच…

Rajasthan Royals : अचानक बदला मालिकाना हक, राजस्थान टीम पर किस बड़े उद्योगपति ने लगाया इतना बड़ा दांव

सीजी भास्कर, 3 मई। आईपीएल की दुनिया में…

Pooja Dadwal : सुपरस्टार के साथ चमकी किस्मत, फिर अचानक टूटी जिंदगी, आखिर इस एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ

सीजी भास्कर, 3 मई। बॉलीवुड की चमक-दमक के…

UPPSC Recruitment : अचानक आया बड़ा भर्ती ऐलान, इस साल इतने पदों पर नौकरी कैसे मिलेगी?

सीजी भास्कर, 3 मई। युवाओं के लिए बड़ी…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

03/05/2026
देश-दुनिया

Kuwait Oil : अचानक थम गया तेल निर्यात, कुवैत में ऐसा क्या हुआ कि एक भी बैरल बाहर नहीं गया

03/05/2026
ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh : 13 ठिकानों पर दबिश, 5.39 करोड़ का सोना-कैश बरामद, दिग्गजों पर ईडी ने कसा शिकंजा

03/05/2026
LPG Gas Theft Case Mahasamund
अपराध

LPG Gas Theft Case Mahasamund : 1.5 करोड़ की गैस चोरी कर रची लीकेज की झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?