CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा महंगा! LLB छात्र पर हमला, फिर उसी पर दर्ज हुआ केस

भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा महंगा! LLB छात्र पर हमला, फिर उसी पर दर्ज हुआ केस

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share

बिलासपुर। पंचायत में वर्षों से चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करना एक एलएलबी छात्र को इतना भारी पड़ गया कि न सिर्फ़ उस पर खुलेआम हमला हुआ, बल्कि पुलिस ने उसी को आरोपी बना दिया। यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा से सामने आया है, जहां छात्र रंजेश सिंह को दबंगों ने पीटा और फिर पुलिस ने उल्टा उसी पर एट्रोसिटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया।

Contents
  • ग्रामसभा में भ्रष्टाचार का दस्तावेजी खुलासा
  • भाजपा नेता के समर्थकों पर हमला करने का आरोप
  • पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया केस
  • पूर्व मंत्री ने जताई नाराज़गी

ग्रामसभा में भ्रष्टाचार का दस्तावेजी खुलासा

सोमवार को हुई ग्रामसभा में रंजेश सिंह बतौर अध्यक्ष शामिल हुए थे। रंजेश ने पंचायत में बीते 10 सालों से हो रहे कथित घोटालों की पोल खोलते हुए कहा कि:

  • 49 हजार रुपये में 2000 लीटर की पानी टंकी खरीदी गई, लेकिन न टंकी कहीं नजर आई और न ही विक्रेता की कोई दुकान।
  • 8 लाख रुपये का सामूहिक शौचालय महज 3.5 लाख में ही बन गया, बाकी पैसा कहां गया, कोई जवाब नहीं।
  • अधिकांश निर्माण भुगतान एक ही व्यक्ति के नाम पर दिखाए गए, जिसके पास न तो जीएसटी बिल है और न ही पंजीकृत व्यवसाय।

भाजपा नेता के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

जैसे ही भ्रष्टाचार का मामला सामने आया, गांव के उपसरपंच और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्रिय कथित तौर पर भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर रंजेश को पंचायत कार्यालय में पीटा और जब छात्र शिकायत लेकर थाने पहुंचा, वहां भी हमला किया गया।

पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया केस

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस पूरी घटना में खुद रंजेश सिंह पर ही केस दर्ज कर लिया है। उस पर लगे आरोप हैं:

  • SC-ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध)
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 391, 351, 115, 296

जबकि हमलावरों पर सिर्फ़ हल्की धाराएं — 115, 296, और 192 लगाई गईं।

पूर्व मंत्री ने जताई नाराज़गी

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आईजी डॉ. संजीव शुक्ला से बात की और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,

“एक छात्र जिसने हिम्मत दिखाकर पंचायत की लूट को उजागर किया, उसे ही आरोपी बना देना शर्मनाक है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो
Telangana Maoist Surrender : तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलती तस्वीर, आत्मसमर्पण और पुनर्वास की नीति ला रही नया मोड़
Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा
Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
CRPF Constable Bilaspur: ड्यूटी के बाद लापता आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?