CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Serial Killer Taxi Drivers India : 25 साल,100 चेहरे, 1 नाम – पहाड़ों में लाशें गिराने वाला ‘टैक्सी किलर’ आखिरकार दबोचा गया…

Serial Killer Taxi Drivers India : 25 साल,100 चेहरे, 1 नाम – पहाड़ों में लाशें गिराने वाला ‘टैक्सी किलर’ आखिरकार दबोचा गया…

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। Serial Killer Taxi Drivers India : टैक्सी चालकों की हत्या कर उन्हें पहाड़ से नीचे फेंकने वाला सीरियल किलर और गिरोह का सरगना अजय लांबा को पुलिस ने लगभग 25 साल बाद गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के कृष्णा नगर का रहने वाला अजय लांबा गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर पहले टैक्सी बुक करता था। इसके बाद चालक से लूटपाट कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर देता था। शव की पहचान न हो, इसके लिए वह शव को पहाड़ से नीचे फेंक देता था।

गिरोह के सदस्य लूटी गई टैक्सी को नेपाल में बेचते थे। गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं और आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, अजय लांबा पर दिल्ली और उत्तराखंड में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितने कैब चालकों की हत्या की है।

इस गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार (Serial Killer Taxi Drivers India)है। क्राइम ब्रांच के उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि इंस्पेक्टर राकेश कुमार और अनुज कुमार की टीम को इस मामले में सजा काट रहे गिरोह के सदस्यों ने ही अजय लांबा के बारे में जानकारी दी थी।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई और अजय को इंडिया गेट के पास से गिरफ्तार किया, जब वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालती कार्यवाही के लिए आ रहा था। इससे पहले विकास पुरी पुलिस स्टेशन ने उसे बंसी उपनाम से भगोड़ा घोषित किया था।

बाद में उसने 1996 में अपना नाम बदलकर अजय लांबा रख लिया और बरेली चला (Serial Killer Taxi Drivers India)गया। वहां धीरेंद्र, धीरज और दिलीप नेगी के साथ मिलकर उसने टैक्सी किराए पर लेकर चालकों की हत्या कर लूटे गए वाहनों को नेपाल में बेचने का धंधा शुरू किया।

अजय 1999-2001 के बीच दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, लोहाघाट और चंपावत में इसी तरह के चार मामलों में शामिल था।

सौ किलो गांजा के साथ किया गया था गिरफ्तार

अजय लांबा 2008 से 2018 तक नेपाल में रहा और फिर अपने परिवार के साथ देहरादून चला गया। 2020 में वह ओडिशा से दिल्ली सहित भारत के अन्य हिस्सों में गांजे की आपूर्ति करने लगा।

2021 में उसे दिल्ली के सागरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब उसके पास सौ किलो गांजा बरामद हुआ (Serial Killer Taxi Drivers India)था। 

इस मामले में वह एक वर्ष जेल में रहा, लेकिन जमानत पर छूट गया। 2024 में ओडिशा के बेहरामपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर अजय ने एक आभूषण की दुकान में डकैती डाली थी। गिरफ्तारी के दौरान उसने टैक्सी चालकों की हत्या के बारे में किसी को नहीं बताया था।

गाजियाबाद में वांटेड अपराधी कादिर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गोली लगने से एक सिपाही की मौत
Delhi: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सलमान-सद्दाम गैंग के कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार
Disaster mock drill at railway station : NDRF और रेलवे टीम ने किया रेस्क्यू अभ्यास, सुशासन तिहार में अधिकारी बस से पहुंचे शिविर
कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाशें बिछेंगी’, छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की कलेक्टर-एसपी को खुली चेतावनी
स्कूल में पढ़ाया-हमले में गंवा दीं दोनों टांगें… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Leadership
Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से…

Personality Rights
Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

अब सितारों के नाम, चेहरे और आवाज की…

Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला
Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (Asian Games 2026) जापान के निशिन…

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?