CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Bhilai gang rape case : PWD में नौकरी लगाने का झांसा से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी, होटल मैनेजर की देर रात गिरफ्तारी, कई बड़े नाम शामिल…

Durg Bhilai gang rape case : PWD में नौकरी लगाने का झांसा से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी, होटल मैनेजर की देर रात गिरफ्तारी, कई बड़े नाम शामिल…

By Newsdesk Admin
31/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। दुर्ग जिले में गैंग रेप के एक सनसनीखेज मामले से जुड़े बड़े आरोपियों को आज देर रात दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि 21 वर्षीय युवती की लोक निर्माण विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने उसे बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। (Durg Bhilai gang rape case)

भिलाई -दुर्ग शहर में पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर महिला का दुर्ग न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष 164 का भी बयान दर्ज कराया गया है।

इस मामले में शहर के हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। (Durg Bhilai gang rape case)

बताया जाता है कि सागर होटल के महाप्रबंधक विजय स्वाईन को उसके स्मृति नगर (आनंद नगर) क्षेत्र में स्थित निवास से दबोचा गया है वहीं शहर के एक जनप्रतिनिधि का निज सहायक का भी नाम इस मामले में सामने आ रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं, पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी शनिवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला थाने में पीड़ित महिला की रपट पर 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें से तीन बड़े ऐसे नाम बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी सचमुच भिलाई दुर्ग शहर के लिए बड़ी चर्चा का विषय बन सकता है क्योंकि घटना के आरोपियों में एक जनप्रतिनिधि के निज सहायक समेत लग्जरी होटल के मुख्य प्रबंधक सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। (Durg Bhilai gang rape case)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का एक आरोपी आज रात जैसे ही जिले में दाखिल हुआ, उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। नंदिनी रोड देना बैंक के पीछे सड़क 6 से भी अनिल चौधरी को रात में घर से पकड़ा गया है।

आरोपी विजय स्वाईन के संबंध में जानकारी मिली है कि वह पारिवारिक वेडिंग की वजह से बाहर था। दूसरी तरफ पुलिस टीम लगातार सर्चिंग जारी रखे हुए थी। महिला थाना में अपराध दर्ज होने के बाद यह मामला काफी संजीदगी से पुलिस तफ्तीश के दायरे में रहा। सभी आरोपितों को एक के बाद एक निगरानी के बाद फिलहाल 2 को पुलिस ने पकड़ा है।

CG खबर : मोबाइल की लत ने ली 6वीं के छात्र की जान, 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी
IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर
Nidhan News : दुर्गा काली मंदिर के संस्थापक गुरूजी सुशील कहार नहीं रहे, दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार
Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident : कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?